MP Breaking News

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के उपायुक्त और चार इंजीनियरों को निलंबित, मालिक हिरासत में

पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को भिवाड़ी से पकड़ लिया है, उसपर आरोप है कि उसे सिर्फ किराया लेने से मतलब था वो बिल्डिंग मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं देता था।
Satya Niketan building collapse CM Rekha Gupta suspend five officials

Satya Niketan building collapse CM Rekha Gupta suspend five officials

दक्षिण दिल्ली की सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफसरों की लापरवाही पर भारी गुस्से में हैं उनके निर्देश पर सरकार ने MCD के डिप्टी कमिश्नर और चार इंजीनयरों को निलंबित कर दिया है, उधर बिल्डिंग के मालिक की तलाश कर रही पुलिस को सफलता मिल गई है, पुलिस ने उसे भिवाड़ी से पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है।

दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट में स्थित पांच मंजिल की इस इमारत का उपयोग PG के तौर पर हो रहा था , हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 12 घायल बताये जा रहे हैं जिनका AIIMS में इलाज चल रहा है, घटना के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बहुत गुस्से में हैं उन्होंने घटना के बाद अधिकारियों पर कड़े एक्शन के संकेत दिए थे जिसके बाद एक्शन भी सामने आया है।

MCD डिप्टी कमिश्नर, SE, EE, AE, JE निलंबित  

सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर और चार इंजीनियरों को लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया गया है, दिल्ली सरकार ने डिप्टी कमिश्नर साउथ जोन राकेश कुमार, SE साउथ जोन रणवीर सिंह, EE (बिल्डिंग) साउथ जोन ललित कुमार गोयल, AE (बिल्डिंग)  साउथ जोन सुनील चौहान और जूनियर इंजीनयर  (बिल्डिंग) साउथ जोन आशीष कुमार को निलंबित कर दिया है।

बिल्डिंग मालिक हिरासत में 

उधर घटना के बाद से दिल्ली पुलिस बिल्डिंग मालिक हरिराम की तलाश कर रही थी, पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया था अब खबर है कि मालिक को पुलिस ने पकड़ लिया है ANI के मुताबिक पुलिस ने हरिराम को भिवाड़ी से हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

AIIMS ने दी मृतक और घायलों की जानकारी

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 घायल है, AIIMS की ओर से इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल लोगों की पहचान से जुड़ी डिटेल जारी की गई है, AIIMS के अनुसार में कुल 12 मरीज लाए गए जिसमें 6 मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया, 1 मरीज को अस्पताल में मृत घोषित किया गया, घायल मरीजों में 3 की हालत गंभीर है, 1 मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के उपायुक्त और चार इंजीनियरों को निलंबित, मालिक हिरासत में