SBI का अलर्ट : QR कोड स्कैन करने से हो सकता है नुकसान? पढ़ें पूरी खबर

SBI का अलर्ट : QR कोड स्कैन करने से हो सकता है नुकसान? पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। SBI अपने ग्राहकों को समय समय पर अपनी नई स्कीम और सुविधाओं की जानकारी ग्राहकों को देता रहता है, अब SBI ने अपने करीब 44 करोड़ ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुडी एक बात के लिए अलर्ट किया है।  SBI ने पेमेंट लेने के लिए QR कोड स्कैन करते समय सावधानी रखने की सलाह दी है।

डिजिटल इंडिया मुहिम के बाद से खासकर कोरोना काल के बाद से देश में कैशलेस ट्रांजेक्शन (Cashless Transaction) का चलन बढ़ गया है।  लोग ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट करना ही बेहतर समझते हैं। बड़े बड़े शोरूम, मॉल से लेकर सब्जी के ठेले वाले तक अब ऑनलाइन पेमेंट ही लेते और देते हैं। लेकिन ऑनलाइन पेमेंट की इसी आदत का लाभ उठाते हुए अब ऑनलाइन ठग बहुत सक्रिय हो गए हैं वे ठगी (Online Fraud) के नए नए तरीके खोजते हैं।

 ये भी पढ़ें – Share Market : खुलते ही Sensex 361 अंक नीचे गिरा, Nifty भी हुआ धड़ाम

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों में पेमेंट लेने के लिए फ्रॉड तेजी से बढ़ा है। SBI ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि यदि आपके पास कोई QR कोड आता है और कहा जाता है कि इसे स्कैन करने से आपके एकाउंट में पैसा आ जाएगा तो ऐसी गलती नहीं कीजिए। ये फ्रॉड है (QR Code Fraud), ठगों की एक चाल है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना और चांदी पुराने रेट पर, खरीदने से पहले देखें कीमत

SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट कर इसकी पूरी जानकारी दी है। बैंक ने कहा कि QR कोड को स्कैन केवल पैसा देने के लिए किया जाता है पैसा लेने के लिए नहीं। ऐस कर ऑनलाइन ठग लोगों का पैसा ट्रांसफर कर लेते हैं।

https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/1495286034413752320

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews