School News 2026: मार्च महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? छात्रों को कितनी छुट्टियों का मिलेगा लाभ? जानिए यहां

SCHOOL NEWS: मार्च 2026 के महीने में होली के बाद ईद और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण फिर देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहने वाला है। हालांकि कई राज्यों में वार्षिक व बोर्ड परीक्षाएं के चलते छुट्टी में बदलाव हो सकता है।
School news

मार्च 2026 में स्कूल में छुट्टियों की भरमार होने वाली है। इस महीने में रंगपंचमी, ईद, गुड़ी पड़वा, महावीर जयंती और रामनवमी त्यौहारों के चलते 8 से 10 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा 5 रविवार भी पड़ेंगे। हालांकि इस महीने में कई राज्यों में वार्षिक और बोर्ड परीक्षाएं भी संचालित हो रही हैं, ऐसे में अवकाश की तिथियां अलग-अलग राज्यों के स्कूलों के लिए भिन्न हो सकती हैं। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम पुष्टि के लिए अपने स्कूल की आधिकारिक सूचना या डायरी जरूर चेक करें।

5 से 31 मार्च के बीच कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?

  • ​8 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • ​15 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • ​19 मार्च (गुरुवार): उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में स्कूलों की छुट्टी हो सकती है।
  • ​21 मार्च (शनिवार): ईद-उल-फितर (चांद के दीदार के अनुसार) के मौके पर देशभर के अधिकांश स्कूलों में अवकाश
  • ​22 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • ​23 मार्च (सोमवार): शहीद दिवस (भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस) के अवसर पर हरियाणा और पंजाब के स्कूलों में विशेष अवकाश रह सकता है।
  • ​26 मार्च (गुरुवार): रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
  • ​29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • ​31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कई राज्यों में सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 6 मार्च तक छुट्टी

होली पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश के 5 जिला प्रशासनों ने आगरा, प्रयागराज, झांसी, मिर्जापुर, पीलीभीत जिलों में छुट्टी को आगे बढ़ा दिया है। इन जिलों में 6 मार्च, 2026 तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों और सभी बोर्ड (यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई) से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि बोर्ड परीक्षाएं अपनी निर्धारित तारीख और समय पर ही आयोजित की जाएंगी। पहले राज्य में योगी सरकार द्वारा 4 मार्च तक अवकाश किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews