School Holidays: फिर अवकाश हुए घोषित, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।इसके अलावा अगस्त महीने में रक्षाबंधन, रविवार ,स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के चलते भी कई छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
School Holiday 2026

उत्तर प्रदेश में लगाार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। आज मंगलवार को शाहजहांपुर,चंदौली, चित्रकूट,सोनभद्र, औरेया,श्रावस्ती व सीतापुर में कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय विद्यालयों और अलीगढ़, लखनऊ,जनपद कानपुर नगर के कक्षा नर्सरी से कक्षा-12 तक के समस्त परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त/समस्त बोर्ड के विद्यालयों मे अवकाश घोषित किया गया है।उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

इन जिलों में दो दिन अवकाश घोषित

  • मिर्जापुर में कक्षा 1 से 12वीं तक और प्रयागराज कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में 7 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है।
  • शाहजहांपुर में 5 और 6 अगस्त को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद। बीएसए ने जारी किया आदेश।
  • जालौन और लखीमपुर खीरी में 5 और 6 अगस्त को प्री-प्राइमरी से 8वीं क्लास तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई हैं।यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त के साथ-साथ सभी प्राइवेट स्कूलों पर मान्य रहेगा।
    वाराणसी में 12वीं तक के सभी स्कूल 5 और 6 अगस्त बंद करने का निर्णय लिया गया ।

उत्तराखंड व राजस्थान में भी अवकाश घोषित

उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में 5 अगस्त को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कक्षा एक से 12वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। राजस्थान के झालावाड़ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 6 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया है।

अगस्त में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 9 अगस्त 2025 (शनिवार): रक्षाबंधन (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे कई राज्यों में )
  • 10 अगस्त रविवार
  • 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस और साथ ही चेहल्लुम
  • 16 अगस्त 2025 (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में)
  • 17 अगस्त रविवार
  • 24 अगस्त रविवार
  • 26 अगस्त 2025 (मंगलवार): हरितालिका तीज व्रत
  • 27 अगस्त : गणेश चतुर्थी ( महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते है)
  • 31 अगस्त रविवार

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews