School Holiday : 1 से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगा अवकाश का लाभ, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, अतिरिक्त अवकाश की तैयारी

School Holiday

School Holiday, School Holiday Rule : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसा सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर भी लागू होंगे।

केरल में निपाह वायरस तेजी से फैल रहा है। जिसके बाद राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। कोझिकोड जिले में 2 दिन के लिए अवकाश की घोषणा की गई थी। 14 और 15 सितंबर को स्कूलों को बंद रखा गया था। हालांकि अब इसे एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। 16 सितंबर को भी आंगनबाड़ी, मदरसा, शैक्षणिक संस्थान सहित स्कूल और कॉलेज को बंद रखा जाएगा।

वही कंटेंटमेंट जोन को 7:00 बजे से 5:00 बजे तक के लिए आवश्यक कार्यों के लिए खोला गया है। जिन पंचायत में कंटेंट जॉन और लॉकडाउन घोषित किए गए हैं। उसमें तिरुवल्लूर, कुट्टियादी, कयाकोडी, विलियापल्ली, मरुथंकरा शामिल है।

CG : छुट्टियों की घोषणा 

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सरकारी कर्मचारी सहित स्कूली बच्चों के लिए छुट्टियों की घोषणा की गई है। कोरबा जिले के कलेक्टर सौरव कुमार द्वारा अवकाश में संशोधन किया गया है। दरअसल गोवर्धन पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के साथ ही स्थानीय अवकाश के आदेश में संशोधन किया गया है। इसके तहत 15 नवंबर को भाई दूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। इस दौरान स्कूल, कॉलेज प्रतिष्ठित संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखा जाएगा। वही दीपावली के दूसरे दिन 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा।

UP : दो शनिवार को छुट्टियां घोषित करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की जा रही है। इसके तहत नई शिक्षा नीति के तहत उत्तर प्रदेश के स्कूल में सप्ताह में मात्र 29 घंटे ही पढ़ाई करवाई जाएगी। सोमवार से शुक्रवार तक 5 से 5:30 तक बच्चों की क्लास लगेगी जबकि दो शनिवार को दो से ढाई घंटे तक ही कक्षा का संचालन किया जाएगा।

नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में दो शनिवार को छुट्टियां घोषित करने की तैयारी की जा रही है। जिसका लाभ 1 से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगा। दो शनिवार छुट्टी सहित रविवार को अवकाश होने की वजह से छात्रों को लंबी छुट्टी का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कक्षाओं की अधिकतम समय सीमा को 45 से घटकर 35 मिनट तक किया जाएगा। प्रमुख विषयों की कक्षा 50 मिनट तक आयोजित की जाएगी। योगी सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई शिक्षा नीति के सीएफ के तहत स्कूलों में पढ़ाई के लिए नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

16 सितंबर को अवकाश

इधर तेलंगाना में टेट परीक्षा के करण 1 से 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखा जाएगा। तेलंगाना के जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। उन स्कूलों में 16 सितंबर को अवकाश रहेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews