
March School Holidays 2023 : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूपी के कन्नौज और प्रतापगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले में दिनांक 09.03.2023 को होली पर्व का स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने के सम्बन्ध में एक आदेश जारी किया है, इसके तहत होली पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। वही चंदौली में 7 से 9 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे और 10 मार्च से स्कूल खुलेंगे।इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।
इन जिलों में भी अवकाश घोषित
इससे पहले बांदा और आगरा जिलों में छुट्टि घोषित की गई थी। आगरा डीआईओएस मनोज कुमार ने आदेश जारी कर कहा था कि होलिका दहन और होली पर 7 और 8 मार्च को अवकाश घोषित किया था, वही डीएम कार्यालय से 9 मार्च को स्थानीय अवकाश दिया गया है। ऐसे में 3 दिन तक स्कूलों में अवकाश रहेंगे। सभी बोर्ड के स्कूलों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 7 से 9 मार्च तक अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा आदेश भी जारी किया गया है।
मार्च में छुट्टियों की लिस्ट
- 07 मार्च- होलिका दहन
- 08 मार्च- होली
- 11 मार्च- दूसरा शनिवार
- 12 मार्च- रविवार
- 18 मार्च- शनिवार
- 19 मार्च- रविवार
- 23 मार्च- शहीदी दिवस
- 25 मार्च- शनिवार
- 26 मार्च- रविवार
- 30 मार्च- रामनवमी


12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

