School News : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर, अवकाश घोषित, मिलेगा लाभ, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school student

March School Holidays 2023 : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूपी के बांदा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले में दिनांक 09.03.2023 को होली पर्व का स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने के सम्बन्ध में एक आदेश जारी किया है, इसके तहत होली पर स्कूलों में अवकाश रहेगा।

जानें कब कब बंद रहेंगे स्कूल

वही मार्च महीने में त्यौहारों के अलावा शनिवार-रविवार समेत अन्य छुट्टियों का भी लाभ मिलेगा। हालांकि अलग अलग राज्यों के अलग अलग त्यौहार होंगे, उस हिसाब से स्कूल बंद रहेंगे। इसमें 5 मार्च को रविवार होने के कारण स्कूल में छुट्टियां रहेगी। 8 मार्च को बुधवार है और उसी दिन होली का त्योहार है, ऐसे में स्कूल बंद रहेंगे।

इसके अलावा 11 मार्च को दूसरे शनिवार होने की वजह से कई स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। वही 12 मार्च को रविवार है। 19 मार्च को रविवार के अलावा 23 मार्च को कई स्कूलों में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर अवकाश हो सकता है। इसके अलावा 26 मार्च को रविवार है। 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर स्कूलों को बंद रखा जाएगा। ऐसे में मार्च के महीने में बच्चों को कई दिनों तक अवकाश का लाभ मिलेगा।

मार्च में छुट्टियों की लिस्ट

  1. 03 मार्च- शनिवार
  2. 04 मार्च- रविवार
  3. 07 मार्च- होलिका दहन
  4. 08 मार्च- होली
  5. 11 मार्च- दूसरा शनिवार
  6. 12 मार्च- रविवार
  7. 18 मार्च- शनिवार
  8. 19 मार्च- रविवार
  9. 23 मार्च- शहीदी दिवस
  10. 25 मार्च- शनिवार
  11. 26 मार्च- रविवार
  12. 30 मार्च- रामनवमी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews