School Holiday 2024 : छात्रों को बड़ी राहत, समय से पहले गर्मी की छुट्टियां घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

school holiday news

West Bengal Summer Vacation 2024 : पश्चिम बंगाल के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बदलते मौसम और तेज गर्मी-लू को देखते हुए राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम सरकार ने समय से पहले राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी है।बता दें कि इससे पहले गर्मी की छुट्टियां छह मई से 2 जून तक निर्धारित की गई थी, लेकिन चुनाव, गर्मी और लू को देखते हुए तारीखों मेंबदलाव किया गया और समय से पहले छुट्टियां घोषित कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल में 22 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां 

  • पश्चिम बंगाल स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 22 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी रहेगी। स्कूलों के अलावा शिक्षक और गैर शिक्षककर्मियों की भी छुट्टी रहेगी, हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का निर्देश भी उन पर लागू होगा।
  • स्कूली शिक्षा सचिव ने प्राथमिक शिक्षा और माध्यमिक बोर्डों के अध्यक्षों को  नोटिस जारी कर कहा है कि तेज गर्मी की वर्तमान स्थिति पर विचार करते हुए प्रशासन ने प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में गर्मी की छुट्टी निर्धारित समय से पहले ही 22 अप्रैल से करने का निर्णय लिया है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के स्कूल अपवाद होंगे और वहां वर्तमान अकादमिक कार्यक्रम अगले आदेश तक जारी रखा जाए।

ओडिशा में आज से तीन दिन स्कूल बंद

ओडिशा में आज 18 अप्रैल से अगले तीन दिन तक सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।राज्य में तेज गर्मी और लू को देखते हुए नवीन पटनायक सरकार ने छात्रों के हित में यह फैसला लिया है। इस संबंध में स्कूल और शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दे कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है, ऐसे में 18 से 20 अप्रैल के बीच ओडिशा में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की उम्मीद है, जिसके चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान सलाह दी गई है कि बच्चों को घरों से बाहर न निकलने दें और सभी स्कूल नियमों का सख्ती से पालन करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews