School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, स्कूल का समय बदला, गर्मी की छुट्टियां भी घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

School Re Open

School Summer Vacation 2024 : राज्य के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होते ही अब स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ना शुरू हो गई है।स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, अलग अलग राज्यों ने स्कूलों में अलग अलग तारीख से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे है । इसमें आंध्रप्रदेश , बिहार, पंजाब और चंडीगढ़ राज्य शामिल है। इस दौरान एक से डेढ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। वही हरियाणा के स्कूलों में समय भी बदला गया है। आईए जानते है किस राज्य में कब से कब रहेगा समर वेकेशन……..

पंजाब में 17 अप्रैल को स्कूलों में अवकाश, हरियाणा में समय बदला

  • पंजाब में बुधवार 17 अप्रैल रामनवमी पर स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। वही 21 अप्रैल को भी महावीर जयंती के चलते सरकारी छुट्टी है, हालांकि इस दिन रविवार है।
  • दुर्गाष्टमी के मद्देनजर हरियाणा के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मंगलवार को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल दो घंटे की देरी से मतलब सुबह 10 बजे खुलेंगे। दोपहर 2.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इस संबंध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए है।
  • सभी स्कूली छात्रों और टीचर्स के लिए समय का बदलाव एक समान रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ स्कूलों में इस सूचना को पहुंचाना सुनिश्चित करें जिससे ये संदेश सब स्कूलों तक पहुंच जाए।

बिहार में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू, अब 16 मई को खुलेंगे स्कूल

बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार शिक्षा विभाग के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरूआत हो गई है । अब 16 मई को स्कूल खुलेंगे। इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन कक्षाओं में, छात्रों को पिछले कक्षाओं के पाठ्यक्रम का पुनरावलोकन करने और आगामी कक्षा के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक भी स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। वे छात्रों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें उनकी पढ़ाई में मदद करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आंध्र प्रदेश में भी अवकाश

आंध्र प्रदेश में भी अत्यधिक गर्मी और आगामी आम चुनावों को देखते हुए 24 अप्रैल से छात्रों को गर्मी की छुट्टियां देने का फैसला किया गया है। इस बार गर्मी की छुट्टियां 24 अप्रैल से 11 जून तक रहने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बार करीब 50 दिनों तक गर्मी की छुट्टियां होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews