School Holiday 2024 : छात्रों को बड़ी राहत, 2 अगस्त तक अवकाश का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ, आदेश जारी

प्रदेश के मुफ्फरनगर, सहरानपुर हापुर, शामली और मेरठ जिलों में स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों, मदरसों, डिग्री कॉलेज, डायट, टेक्निकल इंस्टीट्यूट बंद रहेेंगे।
school news

School Holiday 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर है। भारी बारिश के चलते आज 26 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून और महाराष्ट्र के पुणे के स्कूल को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के मुफ्फरनगर, हापुड़, सहरानपुर और मेरठ जिलों में स्कूल और कॉलेज 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों, मदरसों, डिग्री कॉलेज, डायट, टेक्निकल इंस्टीट्यूट को2 अगस्त तक बंद रखा जाएगा, आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वही उत्तराखंड के हरिद्वार में भी 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे, 3 अगस्त से कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

यूपी के इन जिलों में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल बंद

  • यूपी के मेरठ में 26 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। डीएम दीपक मीणा के आदेश पर BSA ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि डीएम के आदेश पर मेरठ के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, CBSE और ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे। यदि किसी ने इस दौरान स्कूल खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
  • कांवड़ यात्रा के चलते मुजफ्फरनगर जिले के सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूल-कॉलेज 26 जुलाई से दो अगस्त तक बंद रहेंगे। मुजफ्फरनगर में आठ दिनों की छुट्टी की घोषणा की गई है।
  • कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हापुड़ जिले 26 जुलाई से 2 अगस्त तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई है। आदेश में कहा गया है कि जनपद के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद रखा जाएगा।
  • सहारनपुर में भी सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों, मदरसों, डिग्री कॉलेज, डायट, टेक्निकल इंस्टीट्यूट को 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रखा जाएगा।
  • शामली में भी सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों, मदरसों, डिग्री कॉलेज, डायट, टेक्निकल इंस्टीट्यूट को 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रखा जाएगा।
  • उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कांवड़ मेले को देखते हुए 12 दिनों तक स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत 27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।वही 2 अगस्त के बाद ही स्कूलों में बच्चों की ऑफलाइन क्लास हो सकेगी।

जुलाई/अगस्त में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी

27 जुलाई को चौथा शनिवार पड़ रहा है, ऐसे में कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।28 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा 04, 11, 18 और 25 अगस्त को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 07 अगस्त हरियाली तीज , 10 अगस्त दूसरा शनिवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस,16 अगस्त (शुक्रवार) प्रतिपूरक घोषित अवकाश, 19 अगस्त ,(सोमवार) रक्षाबंधन, 26 अगस्त : (सोमवार) जन्माष्टमी को अवकाश रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews