
सांकेतिक तस्वीर
School Summer Vacation 2024: बढ़ती गर्मी और हीट वेव के कारण देश के कई राज्यों में समय से पहले अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इनमें मध्य प्रदेश , बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र शामिल है।इन राज्यों में 15 से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। वही दिल्ली, यूपी, गुजरात और राजस्थान में मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। आइये जानते हैं कि किन राज्यों में समर वेकेशन के तहत एक महीने से ज्यादा दिन तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।
इन राज्यों के स्कूलों में शुरू हुई गर्मी की छुट्टियां
- मध्य प्रदेश में छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश आज 1 मई से शुरू हो गए है, जो 15 जून तक चलेंगे।अब 16 जून को स्कूल खुलेंगे। शिक्षकों के लिए एक मई से 31 मई तक रहेगा।
- गर्मी और लू के चलते पुडुचेरी में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के मुताबिक, पुडुचेरी में 29 अप्रैल से 5 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। अब स्कूल 6 जून से खोले जाएंगे।
- ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।इसके तहत राज्य के सभी स्कूलों में 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए है, अब जून में स्कूल खुलेंगे।
- पश्चिम बंगाल में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 22 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरूआत हो गई है, अब 2 जून को स्कूल खुलेंगे। स्कूलों के अलावा शिक्षक और गैर शिक्षककर्मियों की भी छुट्टी रहेगी, हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का निर्देश भी उन पर लागू होगा।दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के स्कूल अपवाद होंगे और वहां वर्तमान अकादमिक कार्यक्रम अगले आदेश तक जारी रखा जाए।
- छत्तीसगढ़ 22 अप्रैल से ग्राीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए है, अब 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
- महाराष्ट्र में 18 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां (School Summer Vacation 2024) शुरू हो गई हैं, अब स्कूलों को 15 जून से खोला जाएगा। हालांकि, विदर्भ रीजन के स्कूल 30 जून 2024 से खुलेंगे।
- बिहार के सरकारी स्कूलों में भी 15 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है, 15 मई से स्कूल खोले जाएंगे।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

