School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश घोषित, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

14, 21 और 28 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।17 जुलाई बुधवार को मुहर्रम के मौके पर भी पूरे भारत में स्कूल बंद रहेंगे।
School

School Holiday 2024 : उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, वज्रपात और बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, ऐसे में आज गुरूवार को पीलीभीत जिलो के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई । वही शाहजहांपुर में भी 13 जुलाई तक आठवीं तक के परिषदीय स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

शाहजहांपुर  डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि बाढ़ को देखते हुए 11 से 13 जुलाई तक परिषदीय स्कूलों में अवकाश रहेगा।बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि डीएम के आदेश पर 13 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है। अब स्कूल 14 जुलाई को खुलेंगे।

इन जिलों में भी स्कूल बंद

  • कश्मीर शिक्षा विभाग ने कश्मीर डिवीजन में आने वाले सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 17 जुलाई तक छुट्टियों की घोषणा है।कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जैसे तटीय इलाकों में बारिश का कहर जारी है, 12 जुलाई तक कर्नाटक के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, ऐसे में ज्यादातर जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज 12 जुलाई तक बंद (Schools Closed in Karnataka)रखने के आदेश दिए गए है।
  • हिमाचल प्रदेश के समर क्लोजिंग स्कूल में 29 जुलाई तक मानसून ब्रेक होगा। जिला कुल्लू में 23 जुलाई से 14 अगस्त तक मानसून ब्रेक रहेगा और विंटर क्लोजिंग स्कूलों में 22 जुलाई से 29 जुलाई तक मानसून की छुट्टियां होंगी।

जुलाई में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी

जुलाई में रविवार के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। 13 और 27 जुलाई को दूसरा और चौथा शनिवार पड़ रहा है, ऐसे में कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।14, 21 और 28 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।17 जुलाई बुधवार को मुहर्रम के मौके पर भी पूरे भारत में स्कूल बंद रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews