School Summer Vacation : छात्रों को बड़ी राहत, स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, अब एक महिना बंद रहेंगे विद्यालय

यूपी शासकीय स्कूलों में प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक कक्षाओं के लिए गर्मी की छुट्टियों 20 मई से शुरू होने जा रही है। अलीगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में भी 20 मई से 15 जून तक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा।
School news

UP School Holiday : उत्तर प्रदेश के शासकीय स्कूलों में प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक कक्षाओं के लिए गर्मी की छुट्टियां आज 20 मई से शुरू होने जा रही है और अब स्कूल 18 जून को खुलेंगे। समर वेकेशन 2024 के दौरान स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन एप्लीकेशन के जरिए छात्रों को होमवर्क भेजा जाएगा, विद्यालय खुलने पर होम कार्य की जांच भी की जाएगी।

नोएडा में 40 दिन बंद रहेंगे स्कूल

अलीगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस समय अवधि में शिक्षकों का भी अवकाश रहेगा, हालांकि विशेष परिस्थितियाें में शिक्षकों को बुलाया जा सकता है।दिल्ली एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में स्थित ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में फ्राइडे यानी 17 मई को लास्ट वर्किंग डे था, अब ये सभी स्कूल करीब 40 दिन बाद खुलेंगे।

गाजियाबाद में 25 मई तक अवकाश घोषित

गाजियाबाद डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने हीटवेव गर्मी और बढ़ते तापमान के चलते जिले के कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 25 मई तक के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डीएम ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 20 मई से 25 मई को पांच दिन का अवकाश घोषित किया है। यूपी के निजी स्कूलों में भी 20-25 मई 2024 के बीच समर वेकेशन शुरू होने का अनुमान है।

दिल्ली में 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

इधर, दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 2024 की ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस साल दिल्ली के स्कूलों में11 मई से 30 जून 2024 तक 51 दिनों की गर्मी की छुट्टियां होंगी। छुट्टियां खत्म होने के बाद शिक्षकों को 28 और 29 जून, 2024 को दो दिनों के लिए काम पर आना होगा।दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा केवल सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए की गई है लेकिन निजी स्कूल के छात्रों को अभी गर्मी की छुट्टियों का इंतजार करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews