School Holiday 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर, अवकाश का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ, देखें लिस्ट

School Holiday

school holiday 2024

Uttarakhand School Holiday 2024 : उत्तराखंड शासन द्वारा छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर 2024 जारी करने के बाद अब उत्तराखंड के माध्यमिक विद्यालयों के लिए 2024 का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर 2024 जारी कर दिया गया है। इसमें माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश के साथ अन्य अवकाश घोषित किए है।

जानिए 2024 में कब कब रहेंगे अवकाश ?

जारी आदेश के तहत , 5000 फीट या उससे कम ऊंचाई वाले विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश दीर्घ अवकाश तथा 5000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश दीर्घ अवकाश होगा। ग्रीष्मकाल में 27 मई से 30 जून 2024 तक यानि 35 दिन अवकाश रहेगा।वही शीतकाल में 01 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक यानि 13 दिन अवकाश रहेगा।शीतकालीन दीर्घ अवकाश वाले विद्यालयों में ग्रीष्मकाल में 20 जून से 30 जून 2024 तक 11 दिन अवकाश रहेगा। शीतकाल में 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक 37 दिन अवकाश रहेगा।

इसके अलावा अलग-अलग त्योहारों के मौके पर 42 दिन स्कूल बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी त्योहारों की छुट्टियों की तारीख जरूरत पड़ने पर दोबारा निर्दिष्ट कर सकते हैं। वही प्रधानाध्यापकों को विवेकाधीन अवकाश घोषित ( 2024 School Holidays Calendar Uttarakhand) करने की सूचना संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को जरूरी रूप से देने को कहा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews