School Holiday 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर, हो गया गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, इनका समय बदला

हरियाणा में समर वेकेशन की घोषणा भी कर दी है, इसके तहत स्कूलों में 01 से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।वही राजस्थान शिक्षा विभाग ने 30 जून तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
school holiday

School Holiday 2024 : भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के साथ समय में बदलाव का ऐलान किया है।इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने  जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और निदेशक, SCERT, गुरुग्राम को आदेश जारी किए गए हैं और सभी आधिकारियों से इसकी अनुपालना कराने को कहा गया है।

स्कूल का समय बदला, ग्रीष्मकालीन अवकाश भी घोषित

विभाग के आदेश के तहत, राज्य के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की समय अवधि 1 जून से 30 जून 2024 तक रहेगी, अब स्कूल 1 जुलाई से खोले जाएंगे। वही शिक्षा निदेशालय द्वारा छात्रों की दोनों शिफ्ट के लिए 18 मई से 31 मई तक स्कूल के समय में बदलाव भी किया है । नए जारी आदेशों के अनुसार 18 मई से एकल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक और दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 11:30 तक और सुबह 11:45 से शाम 4:15 तक रहेगा।

इन राज्यों में गर्मी की छुट्टियां घोषित, 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

  • हरियाणा में समर वेकेशन की घोषणा भी कर दी है, इसके तहत स्कूलों में 01 से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
  • राजस्थान शिक्षा विभाग ने 17 मई से 30 जून, 2024 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
  • झारखंड में संचालित सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में 21 मई से 7 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है।
  • पंजाब राज्य में 1 जून से लेकर 30 जून तक सभी सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियाँ घोषित कर दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों 18 मई से 18 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। 16 जून को रविवार और 17 जून को ईद उल जुहा यानि बकरीद होने के चलते 18 जून को स्कूल खुलेंगे। इस बार 32 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
  • यूपी शासकीय स्कूलों में प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक कक्षाओं के लिए गर्मी की छुट्टियों 20 मई से शुरू होगी। अलीगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews