School Holiday 2024 : छात्रों को बड़ी राहत, अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

डीएम अनुज सिंह ने 10, 12 और 17 अगस्त को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं।
School Re Open

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। आज 10 अगस्त को भारी वर्षा, मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने गिरने की संभावना के चलते जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा जनपद चंपावत की तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) अंतर्गत समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। वही तमिलनाडु में भी शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है, ऐसे में अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे।

मुरादाबाद में 6 दिन स्कूलों में अवकाश

मंदिरों में जलाभिषेक और कांवड़ियों की भीड़ के चलते मुरादाबाद डीएम अनुज सिंह ने 10, 12 ,और 17 अगस्त को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद महानगर के अतिरिक्त दिल्ली रोड, रामपुर रोड और कांठ रोड के पांच किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। इसके अलावा 11 और 18 को रविवार व 19 को रक्षा बंधन के चलते भी स्कूल बंद रहेंगे।

अगस्त महिने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • अगस्त में माह में  11 अगस्त, 18 अगस्त और 25 अगस्त को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस/ पारसी न्यू ईयर ,19 अगस्त को
  • रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।दूसरे और चौथे शनिवार को कहीं कहीं स्कूल बंद रहेंगे।
  •  12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे, 26 अगस्त को वूमेंस इक्यूलिटी डे और 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में कई राज्यों में अवकाश घोषित किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews