School Holiday 2024 : छात्रों के लिए खबर, फिर स्कूलों में छुट्टी घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुए आदेश

जोधपुर शहर एवं जोधपुर ग्रामीण के समस्त सरकारी गैर सरकारी विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 अगस्त को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया है।
School

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए एक और राहत भरी खबर है। राजस्थान में लगातार हो रही भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने गिरने की संभावनाओं के चलते आज 14 अगस्त को भी कई जिलों के शासकीय अशासकीय विद्यालयों में 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।इसके अलावा मुरादाबाद में 17, 18, 19 को अवकाश रहेगा। इधर, अगस्त में भी कई छुट्टियां है, जिस दिन स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान के इन जिलों में अवकाश घोषित

  • बूंदी , करौली, दौसा, और भरतपुर जिला कलेक्टर ने अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर आदेश जारी कर जिले में संचालित समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में 14 अगस्त 2024 को अवकाश घोषित किया है। शेष स्टाफ यथावत कार्य करेगा।
  • जोधपुर शहर एवं जोधपुर ग्रामीण के समस्त सरकारी गैर सरकारी विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 अगस्त को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया है।
  • यूपी के मुरादाबाद में कांवड़ियों की भीड़ के चलते डीएम अनुज सिंह ने 17 अगस्त को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद महानगर के अतिरिक्त दिल्ली रोड, रामपुर रोड और कांठ रोड के पांच किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। इसके अलावा 18 को रविवार व 19 को रक्षा बंधन के चलते भी स्कूल बंद रहेंगे।

अगस्त महीने में रहेंगी इतने दिन की छुट्टियां

  • 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस/ पारसी न्यू ईयर के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे।
  • 18 अगस्त: रविवार के चलते विद्यालयों में छुट्टी रहेगी।
  • 19 अगस्त: रक्षा बंधन के कारण भी स्कूल बंद रहेंगे।
  • 25 अगस्त: रविवार के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
  • 26 अगस्त: जन्माष्टमी के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
  • 29 अगस्त: नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर कुछ राज्यों में स्कूलों में छुट्टी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews