School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, कलेक्टर का आदेश जारी

राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जयपुर, जयुपर ग्रामीण, कोटा, करौली, धौलपुर और दौसा समेत कई जिलों में आज मंगलवार को राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है।
school news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान में भारी वर्षा, मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने गिरने की संभावना के चलते आज 13 अगस्त को भी समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

राजस्थान के इन जिलों में अवकाश घोषित

  • जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आज मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। जयपुर कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही करौली, कोटा और बारां में भी अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
  • बूंदी और भरतपुर जिला कलेक्टर ने अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर आदेश जारी कर जिले में संचालित समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में 13 , 14 अगस्त 2024 को अवकाश घोषित किया है। शेष स्टाफ यथावत कार्य करेगा।
  • सवाई माधोपुर, करौली, दुदु, भरतपुर, कोटा, भारां, टोंक, खैरतल, अलवर, गंगापुर, अलवर, दौसा जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रो (अवकाश के दौरान पूरक पोषाहार का वितरण टेक होम के रूप में किया जाएगा) एवं राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का 13 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। शेष स्टाफ यथावत कार्यरत रहेगा, पूरक परीक्षाएं यथावत रहेगी।

मुरादाबाद में भी स्कूलों में अवकाश

यूपी के मुरादाबाद में मंदिरों में जलाभिषेक और कांवड़ियों की भीड़ के चलते डीएम अनुज सिंह ने 17 अगस्त को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद महानगर के अतिरिक्त दिल्ली रोड, रामपुर रोड और कांठ रोड के पांच किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। इसके अलावा 18 को रविवार व 19 को रक्षा बंधन के चलते भी स्कूल बंद रहेंगे।

अगस्त महिने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

अगस्त महीने में भी कई छुट्टियां रहेंगी, जिसके चलते स्कूल बंद रहेंगे। 18 अगस्त और 25 अगस्त को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस/ पारसी न्यू ईयर ,19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।दूसरे और चौथे शनिवार को कहीं कहीं स्कूल बंद रहेंगे।
26 अगस्त को वूमेंस इक्यूलिटी डे और 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में कई राज्यों में अवकाश घोषित किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews