School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, बढ़ाई गई छुट्टियां, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से खुलेंगे?

School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, बढ़ाई गई छुट्टियां, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब से खुलेंगे?

School Winter Holiday 2024 : लगातार बढ़ती ठंड, घने कोहरे और बारिश के चलते एक बार फिर स्कूली छात्रों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है।राजस्थान के अलवर कलेक्टर आशीष गुप्ता ने अब 13 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश जारी रखने क फैसला किया है। पहले जिले में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था लेकिन बढ़ती ठंड और बिगड़ते मौसम को देखते हुए से अवकाश को 10 से बढ़ाकर 13 जनवरी कर दिया गया है। अब सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के लिए 13 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

यूपी में भी बढ़ी छुट्टियां

यूपी के शामली में भी लगातार बढ़ती ठंड, घने कोहरे और बिगड़ते मौसम को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 13 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। डीएम रविंद्र सिंह के आदेश पर कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में छुट्टी की अवधि बढ़ाई दई है। इसके तहत समस्त बोर्ड के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में इसके अलावा 10 तारीख से विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक तक कर दिया गया है ।आदेश में साफ कहा गया है कि अगर किसी विद्यालयों में आदेश का उल्लंघन होना पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं में भी 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश डीएम ने जारी किए है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय और जूनियर स्कूल बंद रहेंगे। वही आंगनवाड़ी में भी 3 से 6 वर्ष के छात्रों का 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी शीतकालीन अवकाश को 14 जनवरी तक बढ़ा दिया है बंद रहेंगे। कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। इससे पहले इन स्कूलों में छह जनवरी तक अवकाश रखा गया था।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को भी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों की छुट्टी, शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए 22 जनवरी को स्कूल कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। चुंकी 22 जनवरी को अयोध्या में दुनियाभर से मेहमान आएंगे और रामभक्तों का आगमन होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews