School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, 3 दिन अवकाश घोषित, बंद रहेंगे स्कूल, सरकार का फैसला

School Holiday

school holiday 2024

Odisha School Holiday 2024: ओडिशा के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम के बदलते तेवर और गर्मी-लू को देखते हुए राज्य की नवीन पटनायक सरकार ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। ओडिशा सरकार ने बुधवार को राज्य के सभी स्कूलों को 18 से 20 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की।

18 से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल

दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा में तेज गर्मी और हीट वेव की चेतावनी जारी की है।इस दौरान पारा 45 डिग्री पार होने की संभावना है, ऐसे में राज्य सरकार ने 3 दिन स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, स्कूल और शिक्षा विभाग की तरफ से कहा गया है कि सरकार ने मौजूदा गर्मी की स्थिति और दिन के तापमान में वृद्धि को देखते हुए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी सहित सभी स्कूलों को तीन दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है।

ओडिशा में हीट वीव की चेतावनी, पारा 45 डिग्री पहुंचने की संभावना

बता दे कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है, ऐसे में 18 से 20 अप्रैल के बीच ओडिशा में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की उम्मीद है। बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम और गजपति जिलों में एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान सलाह दी गई है कि बच्चों को घरों से बाहर न निकलने दें और सभी स्कूल नियमों का सख्ती से पालन करें।

आंध्र प्रदेश में भी 24 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश

आंध्र प्रदेश में भी अत्यधिक गर्मी और आगामी आम चुनावों को देखते हुए 24 अप्रैल से 11 जून तक छात्रों को गर्मी की छुट्टियां देने का फैसला किया गया है। अब स्कूल 12 जून से खुलेंगे। इस बार करीब 50 दिनों तक गर्मी की छुट्टियां होने की संभावना है।हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टी होना बाकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews