School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर अवकाश घोषित, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।वही 2 अगस्त के बाद ही स्कूलों में बच्चों की ऑफलाइन क्लास हो सकेगी।
school news

सांकेतिक तस्वीर

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के राहत भरी खबर है। पूणे जिला अधिकारी डॉ. सुहास दिवसे ने आज 25 जुलाई को भारी बारिश के चलते भोर, मावल, मुलशी, हवेली तहसील क्षेत्र के और पुणे शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।इसके अलावा हरिद्वार और मेरठ में कावंडियों की यात्रा के चलते अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

हरिद्वार में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल बंद

  • उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कांवड़ मेले को देखते हुए 12 दिनों तक स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत 27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।वही 2 अगस्त के बाद ही स्कूलों में बच्चों की ऑफलाइन क्लास हो सकेगी।
  • यूपी के मेरठ में 26 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। डीएम दीपक मीणा के आदेश पर BSA ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि डीएम के आदेश पर मेरठ के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, CBSE और ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे। यदि किसी ने इस दौरान स्कूल खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

जुलाई/अगस्त में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी

27 जुलाई को चौथा शनिवार पड़ रहा है, ऐसे में कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।28 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा 04, 11, 18 और 25 अगस्त को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 07 अगस्त हरियाली तीज , 10 अगस्त दूसरा शनिवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस,16 अगस्त (शुक्रवार) प्रतिपूरक घोषित अवकाश, 19 अगस्त ,(सोमवार) रक्षाबंधन, 26 अगस्त : (सोमवार) जन्माष्टमी को अवकाश रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews