School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, गर्मी की छुट्टियां घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ, आदेश जारी

इसके तहत राज्य के सभी स्कूलों में 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहा है। 22 से 24 अप्रैल तक स्कूल सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक चलेंगे।
school holiday news

School Holiday/Summer Vacation 2024 : लाखों स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए अलग अलग राज्यों में स्कूल के समय में बदलाव और गर्मी की छुट्टियों का ऐलान होना शुरू हो गया है। इसी क्रम बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ , ओडिशा और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों ने समय से पहले ग्राीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

ओडिशा में 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश

बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।इसके तहत राज्य के सभी स्कूलों में 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहा है। 22 से 24 अप्रैल तक स्कूल सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक चलेंगे।इससे पहले राज्य सरकार ने हीटवेव की चेतावनी के चलते 18 से 20 अप्रैल के बीच सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की थी और अब गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में आज से स्कूल बंद

  • पश्चिम बंगाल में भी आज 22 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरूआत हो गई है। स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 22 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी रहेगी। स्कूलों के अलावा शिक्षक और गैर शिक्षककर्मियों की भी छुट्टी रहेगी, हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों का निर्देश भी उन पर लागू होगा।दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के स्कूल अपवाद होंगे और वहां वर्तमान अकादमिक कार्यक्रम अगले आदेश तक जारी रखा जाए।
  • छत्तीसगढ़ में भी स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्राीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है।आदेश के तहत छत्तीसगढ़ में 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा।बता दे कि राज्य सरकार के 11 अक्टूबर 2023 के आदेश के मुताबिक एक मई से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश निर्धारित था और 30 अप्रैल तक कक्षाएं संचालित की जानी थी, लेकिन बदलते मौसम, गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए आदेश में संशोधन किया गया है और 22 अप्रैल से स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews