School Holiday 2024 : छात्रों को बड़ी राहत, स्कूलों का समय बदला, गर्मियों की छुट्टियां भी घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school holiday news

School Timing Change/Summer Holiday : स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों का समय बदल दिया है। साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश का भी ऐलान कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, किसी राज्य में अप्रैल से समर वेकेशन शुरू हो रहा है तो किसी में मई से। इस दौरान कहीं एक महीने तो कहीं डेढ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों को स्कूल आना होगा। आईए जानते है किस राज्य में कब से कब तक रहेगा समर वेकेशन……..

बिहार में स्कूलों का समय बदला, ग्रीष्मकालानी अवकाश भी घोषित

  • बिहार में बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय को लेकर पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सरकारी विद्यालयों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की गर्मी की छुट्टी रहेगी। छुट्टी के दौरान कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्रों के लिए स्कूल परिसर में स्पेशल क्लास चलेगा। इसका समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।इस दौरान सभी शिक्षक पूर्वाह्न 8 बजे के पूर्व विद्यालय में आएंगे और विशेष कक्षा संचालन उपरांत विद्यालय से प्रस्थान करेंगे।
  • बीते हफ्ते बिहार के सासाराम जिले में भी जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी समय बदलने की सूचना दी थी। इसके तहत सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक स्कूल में पढ़ाई होगी। इसके साथ ही बिहार शिक्षा विभाग के कैलेंडर के मुताबिक, 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी छुट्टी रहेग, लेकिन हेडमास्टर समेत सभी शिक्षकों को आना अनिवार्य होगा।

 वाराणसी में भी स्कूलों का समय बदला

यूपी के वाराणसी में भी स्कूल का समय बदला गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 10 अप्रैल से जिले के सभी परिषदीय, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई व मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।यह व्यवस्था ग्रीष्कालीन अवकाश शुरू होने तक लागू रहेगी। बता दे कि इस बार यूपी के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 41 दिन के लिए पड़ेंगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश का आगाज 21 मई 2024 से होगा जो कि 30 जून 2024 तक चलेगा

कश्मीर में भी स्कूल का समय बदला

कश्मीर में भी स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। डायरेक्टरेट स्कूल एजुकेशन कश्मीर (डीएसईके) ने सोमवार को 12 अप्रैल से कश्मीर डिवीजन के लिए स्कूल का समय बदल दिया है। इसके तहत श्रीनगर नगर पालिका सीमा के अंतर्गत आने वाले स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। वहीं कहा गया है कि श्रीनगर नगर पालिका सीमा से बाहर के और कश्मीर संभाग के अन्य जिलों के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

पश्चिम बंगाल में गर्मी की छुट्टियां

  • पश्चिम बंगाल में साल 2024 में गर्मियों की छुट्टियां 6 मई से शुरू होंगी और 2 जून तक चलेंगी। इसमें सार्वजनिक छुट्टियों और रविवार को छोड़कर कुल 22 दिनों की छुट्टियां शामिल हैं। इस अवधि में स्कूल बंद रहेंगे। जिससे छात्रों और शिक्षकों को आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
  • कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों के शिक्षण संस्थान 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसी तरह, दार्जिलिंग, कलिमपोंग, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जैसे जिलों में स्कूल 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इन निर्धारित अवधियों के दौरान सभी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews