School Holidays 2024 : छात्रों को बड़ी राहत, फिर अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

हैदराबाद जिला कलेक्टरेट ने आज सोमवार को स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। यह आदेश सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों पर लागू होगा।
school news

School Holiday 2024 : छात्रों के लिए राहत भरी खबर है । भारी बारिश के चलते हैदराबाद के बाद अब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 2 सितंबर 2024 सोमवार को सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों पर लागू है।

इसके अलावा  विश्वविद्यालय की कई इमारतों में पानी भरने के चलते उस्मानिया विश्वविद्यालय में 2 सितंबर को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने एक बयान में कहा है कि हम जल्द ही परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा करेंगे।”विशाखापत्तनम, एनटीआर और अनकापल्ली जिलों में 3 सितंबर को भी स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई है।

खरगोन में आज स्कूल बंद

खरगोन जिला शिक्षा अधिकारी कानुडे ने बताया कि भारी बारिश के चलते बच्चो की सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज सोमवार को कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल बच्चों के लिए ही रहेगा, शिक्षकों के लिए यह अवकाश नहीं रहेगा।

UP में सितंबर से दिसंबर तक इतने दिन बंद रहेंग स्कूल

  • यूपी स्कूल शिक्षा विभाग के 2023-24 के शैक्षणिक सत्र के दौरान जारी हॉलिडे कैलेंडर 2024 के तहत 16 सितंबर (सोमवार) को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। विश्वकर्मा पूजा/ अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर (मंगलवार) को ,है, ऐसे में इस दिन भी उत्तर प्रदेश के कुछ स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। हालांकि यह रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे है।
  • गांधी जयंती 2 अक्टूबर , विजय दशमी 12 अक्टूबर , नरक चतुर्दशी 30 अक्टूबर और दीपावली 31 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। गोवर्धन पूजा 2 नवंबर ,भाईदूज: 3 नवंबर, गुरु नानक जयंती 15 नवंबर ,गुरु तेग बहादुर जयंती 24 नवंबर
    और क्रिसमस के चलते 25 दिसंबर 2024 (बुधवार) को भी स्कूल बंद रहेंगे।

September School Holiday List

  • सितंबर में 1 , 8 , 15 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा है। 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा।
  • गणेश चतुर्थी 07 सितंबर शनिवार को मनाया जाएगा, ऐसे में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, एमपी, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में अवकाश की घोषणा हो सकती है।
  • 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।इन छुट्टियों के अलावा कुछ स्थानीय और क्षेत्रीय छुट्टियां भी रहेंगी।
  • बिहार में सितंबर में 6 और 7 सितंबर को तीज, 17 सितंबर को अनंत चतुर्थी और 25 सितंबर को जिउतिया पर्व की छुट्टी होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews