School Holiday 2024 : छात्रों को राहत, ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट घोषित, 32 दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

खास बात ये है इस बार समय से पहले गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही है।चुंकी हर बार 20 मई से स्‍कूलों में गर्मी की छुट्टी होती है, लेकिन इस बार 19 मई को रविवार होने की वजह से 18 मई से ही छुट्टी शुरू हो जाएगी।
school news

सांकेतिक तस्वीर

UP School Summer Vacation 2024 : उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में ग्रीष्‍मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इस बार 18 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही है, जो 18 जून तक चलेंगी। इस बार 32 दिन स्कूल बंद रहेंगे।वही शासकीय स्कूलों में प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक कक्षाओं के लिए गर्मी की छुट्टियों 20 मई से शुरू होगी।

18 मई से गर्मी की छुट्टियां, 18 जून को खुलेंगे स्कूल

  • खास बात ये है इस बार समय से पहले गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही है।चुंकी हर बार 20 मई से स्‍कूलों में गर्मी की छुट्टी होती है, लेकिन इस बार 19 मई को रविवार होने की वजह से 18 मई से ही छुट्टी शुरू हो जाएगी। वही 16 जून को रविवार और 17 जून को ईद उल जुहा यानि बकरीद होने के चलते 18 जून को स्कूल खुलेंगे।
  • अलीगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित होगा। 20 मई से 15 जून तक परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने शिक्षकों को विद्यार्थियों को गृह कार्य देने के आदेश दिए हैं। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि छुट्टी शुरू होने से पहले सभी बच्चों को होम वर्क दिया जाए ताकि वह घर पर रहकर शिक्षण कार्य कर सकें। स्कूल खुलने पर इसकी जांच की जाए।

लखनऊ विश्वविद्यालय में 3 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि घोषित कर दी गई है,जिसके तहत 3 जून से 14 जुलाई तक अवकाश रहेगा।सूचना के तहत इस अवधि में यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एवं अन्य प्रशासनिक कार्य सकुशल कराने की जिम्मेदारी कॉलेज के प्राचार्य की होगी।जो शिक्षक परीक्षा एवं प्रवेश कार्य के दौरान ड्यूटी पर रहेंगे, उन्हें प्रतिकर अवकाश विश्वविद्यालयों के नियमों के आधार पर दिए जाएंगे।विवि ने इसकी सूचना लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, हरदोई और लखीमपुर खीरी के संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को भी भेज दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews