
School Holiday 2024 : एक तरफ पंजाब सरकार ने आज 16 अगस्त को स्कूलों-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है, वही राजस्थान में लगातार हो रही भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने गिरने की संभावनाओं के चलते आज शुक्रवार को भी कई जिलों के शासकीय अशासकीय विद्यालयों में 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।इसके अलावा मुरादाबाद में 17, 18, 19 को अवकाश रहेगा।
राजस्थान के इन जिलों में अवकाश घोषित
- राजस्थान के नागौर, शाहपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा जिले में भारी बारिश को देखते हुए 16 अगस्त को समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा , शेष स्टाफ यथावत कार्य करेगा ।मदरसों में भी छुट्टी घोषित की गई है।
- टोंक जिले के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों का भी आज शुक्रवार को अवकाश रहेगा ।बाढ़ जैसे हालात को देखकर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किए है। यह आदेश टोंक जिला कलेक्टर सौम्या झा ने जारी किए है।
- जयपुर ग्रामीण के 5 ब्लॉक क्षेत्रों में कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्रों की स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान चाकसू, कोटखावदा, सांगानेर ग्रामीण, फागी और माधोराजपुरा ब्लॉक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने की अवकाश की घोषणा।
- यूपी के मुरादाबाद में भी 17 अगस्त को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद महानगर के अतिरिक्त दिल्ली रोड, रामपुर रोड और कांठ रोड के पांच किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। इसके अलावा 18 को रविवार व 19 को रक्षा बंधन के चलते भी स्कूल बंद रहेंगे।
अगस्त महीने में रहेंगी इतने दिन की छुट्टियां
- 18 अगस्त: रविवार के चलते विद्यालयों में छुट्टी रहेगी।
- 19 अगस्त: रक्षा बंधन के कारण भी स्कूल बंद रहेंगे।
- 25 अगस्त: रविवार के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
- 26 अगस्त: जन्माष्टमी के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
- 29 अगस्त: नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर कुछ राज्यों में स्कूलों में छुट्टी हो सकती है।
जिले में भारी बारिश को देखते हुए कल 16 अगस्त को समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश शेष स्टाफ यथावत करेगा कार्य pic.twitter.com/YqLxapOTRh
— District Collector & Magistrate, Nagaur (@DmNagaur) August 15, 2024
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

