School Holiday 2024 : छात्रों को बड़ी राहत, फिर अवकाश घोषित, बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

जयपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में शुक्रवार को 2 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया है।
school news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।भारी बारिश और कावड़ यात्रा के चलते कर्नाटक और केरल के अलावा कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में आज 2 अगस्त को फिर अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि 3 अगस्त शनिवार को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है, लेकिन 4 अगस्त रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे।

आज इन शहरों में बंद रहेंगे स्कूल

  • राजस्थान के जयपुर  में भारी बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में शुक्रवार को 2 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया है। सभी संस्था प्रधान आदेश की पालना सुनिश्चित करेंगे।अजमेर में भी स्कूल बंद रहेंगे।
  • कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के गौतमबुद्ध नगर , नोएडा ,अमरोहा , मेरठ , हापुड़ ,गाजियाबाद, बागपत और मुजफ्फरनगर में 2 अगस्त को सभी प्राथमिक, माध्यमिक, CBSE और ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे। यदि किसी ने इस दौरान स्कूल खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
  • एटा जिले में भी कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी करके आदेश दिया है। हालांकि उन्होंने पत्र में यह साफ कर दिया है कि सभी कार्यालय खुले रहेंगे।
  • सहारनपुर और शामली में भी सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, CBSE ICSE बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों, मदरसों, डिग्री कॉलेज, डायट, टेक्निकल इंस्टीट्यूट भी 2 अगस्त को बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।
  • हरिद्वार में 2 अगस्त को समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

अगस्त महिने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

अगस्त में माह में 4 रविवार- 4 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त और 25 अगस्त को रहेंगे। 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस/ पारसी न्यू ईयर ,19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को कहीं कहीं स्कूल बंद रहेंगे। 2 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जन्मतिथि, 6 अगस्त को हिरोशिमा डे, 8 अगस्त को क्विट इंडिया मूवमेंट डे, 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे, 26 अगस्त को वूमेंस इक्यूलिटी डे और 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में कई राज्यों में अवकाश घोषित किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews