School Holiday 2024 : राहत भरी खबर, छात्रों की स्कूली छुट्टियां फिर बढ़ी, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल, 9वीं से 12वीं का समय बदला

School Holiday

school holiday 2024

UP bihar School Winter Vacation/ Holiday : उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते आगरा में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूली छात्रों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी गई है, वही 6वीं से 8वीं तक के छात्रों के स्कूल का समय बदला गया है।वही 14 जनवरी को रविवार और  15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश होने के कारण 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश रहेगा।

यूपी के कई जिलों में छुट्टियां बढ़ी

  • इसके अलावा 16 जनवरी से कक्षा 6 और इससे ऊपर के विद्यालय दोपहर 11:00 से 3:30 तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने निर्देश जारी कर दिए है। वही जूनियर बेसिक (प्राइमरी) की 22 तक छुट्टी है उन्हें 23 जनवरी को स्कूल जाना है।
  • नोएडा और बदायूं में भी 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश  है, 15 को मकर संक्रांति की छुट्टी है, ऐसे में अब मंगलवार को स्कूल बंद खुलेंगे। वही आंगनवाड़ी में भी 3 से 6 वर्ष के छात्रों का 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। सहारनपुर में 16 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सभी बोर्ड के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश और घोषित कर दिया है। अब स्कूल 16 जनवरी को खुलेंगे। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर लिखा है कि सभी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल में तीन दिन का और अवकाश घोषित किया गया है। 13 जनवरी तक स्कूल में छुट्टी रहेगी। 14 जनवरी को रविवार है, इसलिए स्कूल अब 16 जनवरी को खुलेंगे।वाराणसी और बलिया में भी स्कूल अब 16 जनवरी को खुलेंगे।

पटना में भी अवकाश की अवधि बढ़ी

बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 16 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा वर्ग 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने आदेश में कहा कि धारा-144 के तहत पटना जिला के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों को 16 जनवरी तक प्रतिबंध लगाता हूं। वर्ग-9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व के आदेश के अनुरूप सुबह 09.00 से और दोपहर 03.30 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews