School Holiday 2024: छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, शीतलहर से बेहोश हुई छात्रा, डीएम ने दिए फिर स्कूल बंद करने के आदेश, देखें ख़बर

school holiday

School Holiday 2024: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में लंबा अवकाश रखा गया था, इसके बाद मंगलवार को स्कूल खोले गए थे। मौसम खराब होने के बावजूद भी प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्रा स्कूल पढ़ने पहुंचे। इस बीच पीलीभीत जिले में एक छात्रा ठंड लगने की वजह से बेहोश हो गई।

यह घटना बरहा कंपोजिट विद्यालय में हुई। छात्रा का नाम निशा बताया जा रहा है। वह कक्षा चौथी की छात्रा है। सुबह से ही मौसम खराब था, इसके बावजूद भी सभी बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंचे। छात्रा निशा भी कड़ाके की सर्दी में अपने विद्यालय बरहा कंपोजिट पहुंची। स्कूल पहुंचने के बाद वह ठंड की वजह से कांपने लगी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद पूरे स्कूल में हल चल मच गई। साथी छात्रों ने इसकी जानकारी तुरंत शिक्षकों को दी। जानकारी मिलते ही शिक्षक तुरंत निशा के पास पहुंचे। उन्होंने जल्दी से अलाव जलाया और छात्रा को कुर्सी पर बैठाकर अलाव के सहारे गर्माहट पहुंचाने की कोशिश की।

शिक्षकों ने छात्रा के हाथों की मालिश की, इसके बाद वह होश में आई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर छात्रा के माता-पिता स्कूल पहुंचे और उसे घर लेकर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई। अपर जिलाधिकारी (SDM) राम सिंह गौतम ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (BSA) से जानकारी ली।

डीएम ने फिर दिए स्कूल बंद करने के आदेश

जिले में कड़ाके की ठंड और शीतल लहर को देखते हुए लंबे अवकाश के बाद एक बार फिर से अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के आदेश पर 28 जनवरी तक कक्षा 1 से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि, शिक्षक व अन्य स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews