School Holiday: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 16 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, अवकाश घोषित, देखें खबर 

16 अगस्त को जिले के स्कूलों में कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। सीएम मान नेअवकाश की घोषणा कर दी ह
school holiday

School Holiday 2024: पंजाब के जलंधर जिले में 16 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम भगवंत मान ने खुद गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण समारोह के दौरान अवकाश की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन नहीं होगा।

सीएम ने क्यों उठाया यह कदम?

यह कदम सरकार ने छात्रों को राहत देने के लिए उठाया है। 15 अगस्त को स्टेडियम के अंदर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में कई विद्यार्थी जुड़े हुए थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उन्होंने ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सरकारी दफ्तरों और कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित

सीएम मान का यह आदेश सरकारी और निजी सभी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेजों पर भी लागू होंगे। इसके अलावा जलंधर के सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश घोषित किया गया है।

छात्रों के सीएम ने की ये घोषणाएं

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों को लेकर अन्य कई घोषणाएं भी की है। राज्य में 100 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस का ऐलान किया गया है। जिसके तहत 3 से 11 वर्ष आयु के बच्चों के लिए 100 प्राथमिक विद्यालयों को खोला जाएगा। इसका उद्देश्य तनाव मुक्त प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके अलावा सीएम ने यूपीएससी के लिए मुफ़्त घोषित की सुविधा प्रदान करने की घोषणा भी की है। मोहल्ला क्लिनिक के जरिए मुफ़्त ईलाज और शहीद अग्निवीरों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा भी की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews