स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल, डीएम का आदेश जारी, जानें कारण

हरिद्वार में श्रावण कांवड़ यात्रा 2025 के मद्देनज़र जिले में 14 से 23 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को 10 दिनों के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश भी जारी कर दिया है।
school holiday

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा 2025 के मद्देनज़र जिले में 14 से 23 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को 10 दिनों के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश भी जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि भारी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही और यातायात के चलते जनहित और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह अवकाश हरिद्वार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। इस दौरान 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, सभी डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय तकनीकी और प्राविधिक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जुलाई अगस्त 2025 में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 12 जुलाई दूसरा शनिवार कुछ राज्यों में
  • 13 जुलाई -रविवार
  • 20 जुलाई रविवार
  • 26 जुलाई- चौथा शनिवार कुछ राज्यों में
  • 27 जुलाई -रविवार
  • 3 अगस्त रविवार
  • 9 अगस्त 2025 (शनिवार): रक्षाबंधन
  • 10 अगस्त रविवार
  • 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस और साथ ही चेहल्लुम
  • 16 अगस्त 2025 (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 17 अगस्त रविवार
  • 24 अगस्त रविवार
  • 26 अगस्त 2025 (मंगलवार): हरितालिका तीज व्रत
  • 31 अगस्त रविवार

अगस्त से दिसंबर 2025 के बीच पड़ेंगे इतने त्यौहार

  • 9 अगस्त रक्षाबंधन
  • 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त जन्माष्टमी
  • 27 अगस्त गणेश चतुर्थी
  • 5 सितंबर ओणम और ईद-ए-मिलाद
  • 29 सितंबर महासप्तमी 30 सितंबर- महाअष्टमी
  • 1 अक्टूबर महानवमी
  • 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती और दशहरा स्कूल
  • 7 अक्टूबर महर्षि वाल्मिकी जयंती
  • 20 अक्टूबर नरक चतुर्दशी दिवाली
  • 22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर भाई दूज
  • 5 नवंबर गुरु नानक जयंती
  • 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
  • 25 दिसंबर क्रिसमस
  • इसमें रविवार और जयंती की छुट्टियां शामिल नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews