School Holiday : फिर अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, छात्रों को मिलेगा लाभ

25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा।इसके अलावा सितंबर में भी दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार और कुछ त्यौहारों के चलते स्कूल बंद रहेंगे, जिसका लाभ भी छात्रों को मिलेगा।
School

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। भारी बारिश के चलते आज 22 अगस्त को त्रिपुरा के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।सीएम माणिक शाह ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। साथ ही सभी शिक्षक और कर्मचारियों से अनुरोध है कि वह सुरक्षित रहें और निर्देशों का पालन करें।

राजस्थान में 21 अगस्त को भारत बंद के चलते कई जिलों में स्कूलों में अवकाश रहा और अब  अगस्त की 25 और 26 तारीख को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी, क्योंकि 25 अगस्त को रविवार साप्ताहिक अवकाश है और 26 अगस्त को जन्माष्टमी है, ऐसे में 2 दिन और स्कूल बंद रहेंगे।

Janmashtami School Holiday

25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा। 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर कुछ राज्यों में स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भुनेश्‍वर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्‍नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्‍मू, हैदराबाद, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर आदि जगहों पर अवकाश रहेगा, ऐसे में इन जगहों पर स्‍कूलों में छुट्टी रहेगी।

September में भी पड़ेगी इतनी छुट्टियां

इसके अलावा सितंबर में 1 , 8 , 15 21, 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा है। 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा। वही 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews