School Holiday : छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, अवकाश घोषित ,जानें कितने दिन बंद रहेंगे और कब खुलेंगे स्कूल?

बरेली के सभी स्कूल-कॉलेजों में सावन के हर सोमवार को छुट्टी रखी गई है लेकिन वाराणसी उज्जैन में सभी स्कूलों को सोमवार को बंद रखकर रविवार को खोला जा रहा है, ताकी छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो।
school holiday

सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की भीड़ और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, संभल, अमरोहा, गाजियाबाद, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के हरिद्वार व देहरादून के सभी स्कूलों में आज 23 जुलाई को अवकाश रखा गया है, 24 जुलाई गुरूवार से फिर स्कूल खुलेंगे।हालांकि कई जिलों में 2 से 4 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे।हरियाणा में भी 26 जुलाई को स्कूल कॉलेज में छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन CET परीक्षा देने वालों के लिए स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे। 27 जुलाई को रविवार है, ऐसे में स्कूल 28 जुलाई को खुलेंगे।

उत्तर प्रदेश: किस जिले में कब खुलेंगे स्कूल

  • बदायूं में कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार व सोमवार ( 26 से 28 जुलाई व 2 से 4 अगस्त को 1 से 12 तक)को अवकाश घोषित किया गया है।हालांकि शिक्षक व अन्य कर्मचारी नियमानुसार उपस्थित रहेंगे ।यदि किसी विद्यालय में पहले से कोई परीक्षा या अन्य गतिविधि निर्धारित है, तो उसे स्थगित कर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।
  • मेरठ, हापुड़ व मुजफ्फरनगर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आगामी 23 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। यूपी बोर्ड के अलावा CBSE और ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी आदेश लागू रहेगा। बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही डिग्री कॉलेज भी इस दौरान बंद रहेंगे।मेरठ के डिग्री कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में भी अवकाश है।
  • मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुज सिंह के आदेश के तहत 26 से 28 जुलाई और फिर 2 से 4 अगस्त तक नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, निजी, CBSE और ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। दिल्ली रोड, कांठ रोड और रामपुर रोड जैसे प्रमुख मार्गों से 5 किलोमीटर की सीमा में आने वाले सभी स्कूलों में भी तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
  • बरेली जिले में सभी स्कूल-कॉलेजों में सावन के हर सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।वाराणसी में सभी स्कूलों को सोमवार को बंद रखने और रविवार को खोले जाने का फैसला लिया गया है।

जुलाई अगस्त 2025 में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 26 जुलाई- चौथा शनिवार कुछ राज्यों में
  • 27 जुलाई -रविवार
  • 3 अगस्त रविवार
  • 9 अगस्त 2025 (शनिवार): रक्षाबंधन
  • 10 अगस्त रविवार
  • 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस और साथ ही चेहल्लुम
  • 16 अगस्त 2025 (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 17 अगस्त रविवार
  • 24 अगस्त रविवार
  • 26 अगस्त 2025 (मंगलवार): हरितालिका तीज व्रत
  • 31 अगस्त रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews