School Holiday: छात्रों को राहत, अवकाश घोषित, जानें किस राज्य में कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

SCHOOL HOLIDAYS : घने कोहरे, गिरते तापमान और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए देश के कई राज्यों में स्कूलों में अवकाश को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं किस राज्य में कब तक स्कूल बंद रहेंगे...
School

School

इन दिनों देश के कई राज्य घने कोहरे और कोल्ड वेव की चपेट में है। गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई राज्यों की सरकार ने स्कूलों में अवकाश की अवधि को बढ़ा दिया है, वहीं कुछ राज्यों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टियां सभी निजी व सरकारी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होंगी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 से 15 जनवरी तक राजस्थान, पंजाब, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तेज ठंड और घने कोहरे का असर बना रहेगा। इस दौरान कोल्ड वेव और कोल्ड डे की भी स्थिति बनी रह सकती है। तेलंगाना में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यूपी के किन जिलों में कब तक छुट्टी?

  • जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, शाहजहांपुर, बुलंशहर, संभल, औरैया व मथुरा समस्त स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 14 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। आगरा में कक्षा 12वीं तक स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • बहराइच, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और फिरोजाबाद में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। गोरखपुर, प्रयागराज, व गौतमबुद्ध नगर में 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। यह अवकाश सभी स्कूल निजी, सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा।

बिहार में भी 4 जिलों में बढ़ी छुट्टियां

  • सहरसा डीएम दीपेश कुमार ने कक्षा 10वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को 14 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 11वीं-12वीं की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी।
  • आरा डीएम तनय सुल्तानिया ने प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई 13 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगी।
  • बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री ने 13 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी।
  • मधेपुरा प्रशासन ने 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे भी आवश्यकतानुसार आदेश जारी किए जाएंगे।
  • पटना जिला प्रशासन ने जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 13 जनवरी तक रोक लगा दी है। हालांकि, कक्षा 5 से ऊपर की कक्षाओं के लिए पढ़ाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच ही संचालित की जा सकेगी।

राजस्थान के 2 जिलों में 12 जनवरी तक स्कूल बंद

श्रीगंगानगर कलेक्टर मंजू के आदेशानुसार, नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए 12 जनवरी तक अवकाश रहेगा। पाली में भी कक्षा 5वीं तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

पंजाब में 13 जनवरी, तेलंगाना में 16 जनवरी तक स्कूल बंद

  • पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राज्यभर में सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। 14 जनवरी 2026 से सभी स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे।
  • तेलंगाना: संक्रांति के त्यौहार के कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में 16 जनवरी 2026 तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं। राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को फिर से खुलेंगे।

दिल्ली-हरियाणा में 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी

  • हरियाणा: विद्यालय शिक्षा निदेशालय के जारी सर्कुलर के तहत, सभी निजी और सरकारी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। हालांकि कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए, पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार स्कूल बुलाया जा सकता है। सभी शिक्षा अधिकारियों को अपने अधीनस्थ स्कूलों में आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • दिल्ली: शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आधिकारिक एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक, शीतकालीन अवकाश के चलते सभी निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूल 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अवकाश के संबंध में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नजर बनाए रखें और संबंधित स्कूल के भी संपर्क में रहें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews