School Holiday: छात्रों के लिए राहत भरी खबर, इन स्कूलों में अवकाश घोषित, जानें कब खुलेंगे?

School Holiday : बदलते मौसम और बढ़ती सर्दी को देखते हुए मंगलवार को कुछ स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कुछ स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आइए जानते है आज कहां कहां स्कूल बंद रहेंगे..
School Holiday

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब सरकार और चंड़ीगढ़ प्रशासन ने 27 जनवरी 2026 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी छुट्टी घोषित की गई है। मध्य प्रदेश के रतलाम और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

पंजाब व चंड़ीगढ़ में सभी स्कूल आज बंद

  • पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूल 27 जनवरी 2026 को बंद रहेंगे। इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
  • तेज ठंड के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी चंडीगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी। सभी स्कूल 28 जनवरी (बुधवार) से दोबारा खुलेंगे।

कुल्लू में भी स्कूल बंद

भारत मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, ऐसे में जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए मनाली और बंजार उपमंडल के शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। इसके तहत मनाली और बंजार के सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज (सरकारी एवं निजी) बंद रहेंगे।

रतलाम व अलीगढ़ में स्कूलों का समय बदला

  • बदलते मौसम को देखते हुए रतलाम जिले के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी।जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
  • अलीगढ़ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी विद्यालय सुबह 9 से दोपहर 3बजे तक संचालित होंगे। शिक्षक, शिक्षिका, अनुदेशक व शिक्षा मित्र स्कूल आएंगे और सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विद्यालय संबंधी सभी शैक्षणिक कार्य पूरे किए जाएंगे। यदि कोई शिक्षक अथवा स्टाफ निर्धारित समयावधि में विद्यालय में उपस्थित नहीं पाया जाता है, तो उसे अनुपस्थित मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews