School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उन्हें एक बार फिर से अवकाश का लाभ मिलेगा। इस महीने कई दिन स्कूलों में अवकाश रहेंगे। जिसका लाभ छात्रों सहित शिक्षकों को मिलेगा।
अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने के शुरुआत के साथ ही स्कूलों में अवकाश देखने को मिलेगा। निजी सहित शासकीय और आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल सहित अन्य स्कूलों में अवकाश घोषित रहेंगे।
ये भी पढ़ें
1सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ऑनलाइन डिस्काउंट के खिलाफ उठाई आवाज, छोटे व्यापारियों के लिए की 3 बड़ी मांगें
2कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से मिली आंशिक राहत, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के एक हिस्से पर लगी रोक, जानें पूरा मामला
3असम में पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट जंग का किया जिक्र, कांग्रेस पर तेल-LPG को लेकर अफवाह फैलाने का लगाया बड़ा आरोप
4संसद में विपक्ष के हंगामे और छुट्टियों के कारण रुके विधायी काम, केंद्र सरकार ने वीकेंड पर भी सत्र बुलाने का रखा प्रस्ताव
स्कूलों में अवकाश
- 6 अगस्त को रविवार होने की स्थिति में स्कूलों में अवकाश रहेगा।
- 8 अगस्त मंगलवार को सिक्किम में टेंडोंग लोरम फीट त्योहार मनाया जाएगा, जिसके कारण स्थानीय सरकार द्वारा 8 अगस्त को सिक्किम में अवकाश की घोषणा की गई है।
- 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी बहुल इलाके में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है झारखंड सरकार द्वारा भी 9 अगस्त को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।
- 13 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश होने के साथ ही स्कूलों में छुट्टियां रहेगी।
- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर झंडारोहण का कार्यक्रम होने के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाता है।
- 16 अगस्त को पारसी नववर्ष के राज्य में मनाया जाएगा। जिसके कारण कुछ राज्य सरकार द्वारा इस दिन छुट्टियों की घोषणा की गई है।
- 20 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश पर स्कूल बंद रहेंगे।
- 21 अगस्त को नाग पंचमी के दिन देशभर के अधिकांश राज्यों में स्कूलों को बंद रखा जाएगा।
- जबकि 28 अगस्त को सोमवार के दिन केरल में अनंत लोहार मनाया जाएगा, जिसके कारण केरल के स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएगा।
- 29 अगस्त को केरल मैं तिरुोनम का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसके कारण स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है
- जबकि 30 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण स्कूलों में अवकाश रहेंगे
- उड़ीसा में 30 अगस्त को झूलन पूर्णिमा के कारण राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित किए गए हैं।
गुड़गांव,फरीदाबाद और अन्य जिलों में मंगलवार को अवकाश
हरियाणा के नूह में हुए झड़प और वीरेन की वजह से गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और अन्य जिलों में मंगलवार को अवकाश की घोषणा की गई है।