
School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर कन्नड़ जिले की डिप्टी कमिश्नर (डीसी) लक्ष्मीप्रिया ने मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश को लेकर जारी रेड अलर्ट के कारण 16 जुलाई को कारवार, अंकोला, कुमता, होन्नावर, भटकल, सिरसी, सिद्धपुर, येल्लापुर, दांडेली और जोइदा के तालुकों में सभी स्कूलों और पीयू कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।
इन जिलों में अवकाश घोषित
- बिहार के सभी स्कूलों में 17 जुलाई को मुहर्रम के चलते अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले पहले शिक्षा विभाग ने 18 जुलाई को छुट्टी घोषित की थी , इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सोमवार को संशोधित आदेश कर दिया है।
- डिप्टी कमिश्नर मलेरकोटला डॉ. पल्लवी ने मुहर्रम (योम-ए-अशूरा) के मौके पर 17 जुलाई (बुधवार) को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत जिले में छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन सारे सरकारी/अर्धसरकारी दफ्तर, सरकारी/गैरसरकारी व शिक्षण संस्थान व बैंक बंद रहेंगे।शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों, स्कूलों, कॉलेजों जिनमें परीक्षाएं चल रही हैं उन पर छुट्टी के यह आदेश लागू नहीं होंगे।
- उत्तराखंड में 16 जुलाई को हरेला पर्व के चलते सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी विभागों, स्कूलों और बैंकों में अवकाश रहेगा।वहीं 17 जुलाई को मोहर्रम के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
जुलाई में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी
जुलाई में रविवार के साथ-साथ चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। 17 जुलाई बुधवार को मुहर्रम के मौके पर भी पूरे भारत में स्कूल बंद रहेंगे।27 जुलाई को चौथा शनिवार पड़ रहा है, ऐसे में कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। 21 और 28 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

