School News : छात्रों के लिए जरूरी खबर, 24 नवंबर को अवकाश घोषित, दिसंबर में भी इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

24 नवंबर को कई राज्यों के स्कूलों में शहीदी दिवस के चलते अवकाश घोषित किया गया है। बढ़ती ठंड व शीतलहर के चलते एमपी व हरियाणा के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
School Holiday

School Holidays 2025 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। 24 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों अवकाश घोषित किया गया है।23 नवंबर को रविवार के चलते पूरे देश में स्कूल बंद रहेंगे, ऐसे में छात्रों को एक साथ दो छुट्टियों का लाभ मिलेगा।इसके बाद 30 नवंबर को रविवार के चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है, इसके तहत एकल पाली वाले सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर बाद 3:30 बजे छुट्टी होगी।दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 7:55 मिनट से शाम 5:15 मिनट तक लगेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 7:55 मिनट से 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 :40 मिनट से शाम 5:15 मिनट तक होगी। यह आदेश 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा।

राजस्थान में शीतकालीन अवकाश का ऐलान

राजस्थान में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रहेगा। यह अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। शिविरा पंचांग 2025-26 के अनुसार छुट्टियों की तारीखें तय की गई है।दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी जल्द ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा होने की संभावना हैं। आमतौर पर इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी की शुरुआत में लागू होती हैं।

दिसंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 7 दिसंबर- रविवार
  • 14 दिसंबर- रविवार
  • 19 दिसंबर – गोवा मुक्ति दिवस, गोवा व दमन-द्वीप
  • 21 दिसंबर- रविवार
  • 24 दिसंबर- क्रिसमस ईव, मेघालय, मिजोरम
  • 25 दिसंबर- क्रिसमस
  • 26 दिसंबर- बॉक्सिंग डे मिजोरम, तेलंगाना
  • 27 दिसंबर- गुरु गोबिंद सिंह जयंती पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़
  • 28 दिसंबर- रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews