School Holidays 2025 : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। 25 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के चलते दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद 30 नवंबर रविवार को भी सभी स्कूल बंद रहेंगे।इधर, बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते कई राज्यों के स्कूलों के समय में जनवरी 2026 तक बदलाव किया गया है।
राजस्थान में शीतकालीन अवकाश का ऐलान
राजस्थान में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रहेगा। यह अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। शिविरा पंचांग 2025-26 के अनुसार छुट्टियों की तारीखें तय की गई है।दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी जल्द ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा होने की संभावना हैं। आमतौर पर इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी की शुरुआत में लागू होती हैं।
दिसंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल
7 दिसंबर- रविवार
14 दिसंबर- रविवार
19 दिसंबर – गोवा मुक्ति दिवस, गोवा व दमन-द्वीप
21 दिसंबर- रविवार
24 दिसंबर- क्रिसमस ईव, मेघालय, मिजोरम
25 दिसंबर- क्रिसमस
26 दिसंबर- बॉक्सिंग डे मिजोरम, तेलंगाना
27 दिसंबर- गुरु गोबिंद सिंह जयंती पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़
28 दिसंबर- रविवार






