School Holiday : फिर अवकाश घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा कावंड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी छुट्टी घोषित की गई है।
School

School

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, सिंगरौली और दमोह जिले में कलेक्टर ने कक्षा 1 से 12वीं के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 26 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शासकीय,अशासकीय, CBSE, ICSE सीबीएससी, केन्द्रीय,नवोदय विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लागू रहेगा।हरियाणा के स्कूलों में भी आज शनिवार को छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन CET परीक्षा देने वालों के लिए स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे। भारी बारिश के चलते तेलंगाना के स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी।27 जुलाई को रविवार है, ऐसे में अब स्कूल 28 जुलाई सोमवार को खुलेंगे।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भी स्कूलों में अवकाश घोषित

  • सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की भीड़ और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश बदायूं में कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार व सोमवार ( 26 से 28 जुलाई व 2 से 4 अगस्त को 1 से 12 तक)को अवकाश रहेगा।
  • मुरादाबाद में 26 से 28 जुलाई और फिर 2 से 4 अगस्त तक नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। बरेली जिले में सभी स्कूल-कॉलेजों में सावन के हर सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।वाराणसी में सभी स्कूलों को सोमवार को बंद रखने और रविवार को खोले जाने का फैसला लिया गया है।

इन स्कूलों के समय में परिवर्तन

  • रामपुर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में 26 और 28 जुलाई का अवकाश घोषित किया है।बाराबंकी डीएम ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश जारी किए। आदेश के तहत 26 से 31 जुलाई तक कक्षा एक से इंटर तक के सभी स्कूलों के संचालन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक होगा।
  • बिहार के पश्चिमी चम्पारण बेतिया में भीषण गर्मी के कारण जिलाधिकारी ने सभी निजी, सरकारी स्कूलों (प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में 26 से 31 जुलाई तक (प्रातः 06:30 से अपराह्न 12:30 बजे तक) विद्यालय संचालित करने का आदेश दिया है।

अगस्त में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 3 अगस्त रविवार
  • 9 अगस्त 2025 (शनिवार): रक्षाबंधन
  • 10 अगस्त रविवार
  • 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस और साथ ही चेहल्लुम
  • 16 अगस्त 2025 (शनिवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 17 अगस्त रविवार
  • 24 अगस्त रविवार
  • 26 अगस्त 2025 (मंगलवार): हरितालिका तीज व्रत
  • 31 अगस्त रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews