School Holiday : छात्रों के लिए अच्छी खबर, फिर अवकाश घोषित, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल

वाराणसी जिले के प्रशासन ने सावन महीने में सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है, इसके बदले रविवार को स्कूल खोले जाएंगे।
school news

सांकेतिक तस्वीर

School Holiday 2024: भारी बारिश के मद्देनजर आज शनिवार 20 जुलाई को नागपुर, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिले स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में अवकाश घोषित किया। वायनाड में भी शनिवार को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों बंद रहे।21 जुलाई को रविवार है, ऐसे में अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे। वही यूपी के बदायूं जिले में शनिवार के अलावा सोमवार को भी अवकाश घोषित किया गया है और अब मंगलवार को स्कूल ओपन होंगे।

बदायूं में सोमवार को स्कूलों में अवकाश

  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के चलते शनिवार से सोमवार तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसका लाभ कक्षा 1-8वीं तक के स्कूली छात्रों को मिलेगा। DM के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सभी परिषदीय मान्यता प्राप्ता, सहायता प्राप्त और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रावण मास में प्रत्येक शनिवार व सोमवार को बंद रहेंगे।
  • इसके अलावा वाराणसी जिले के प्रशासन ने सावन महीने में सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है, इसके बदले रविवार को स्कूल खोले जाएंगे।काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में होने वाली भीड़ के चलते यह फैसला लिया गया है।पिछले साल भी वाराणसी प्रशासन ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया था।

जुलाई अगस्त में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी

  • 27 जुलाई को चौथा शनिवार पड़ रहा है, ऐसे में कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। 21 और 28 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा 04, 11, 18 और 25 अगस्त को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
  • 07 अगस्त हरियाली तीज , 10 अगस्त दूसरा शनिवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस,16 अगस्त (शुक्रवार) प्रतिपूरक घोषित अवकाश, 19 अगस्त ,(सोमवार) रक्षाबंधन, 26 अगस्त : (सोमवार) जन्माष्टमी को अवकाश रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews