School holiday : कड़ाके की सर्दी में स्टूडेंट्स के लिए राहतभरी खबर, 8वीं तक की छुट्टियां फिर बढ़ी, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

School holiday

UP School holiday 2024 : उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाकेदार सर्दी पड़ रही है,  स्कूली बच्चों की परेशानी को समझते हुए  राज्य शासन के स्कूलों में अवकाश की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है, अलग अलग जिलों के डीएम के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने  20 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है, चूँकि 21 जनवरी को रविवार है और 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वजह से शासन ने पहले से ही छुट्टी घोषित की हुई है इसलिए अब 8 वीं तक के सभी स्कूल 23 जनवरी को ही खुलेंगे।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले इस समय घने कोहरे, शीतलहर और कड़ाकेदार ठंड से परेशान हैं,सबसे ज्यादा परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को है जिसे समझते हुए जिलाधीश मौसम को देखते हुए छुट्टियाँ घोषित कर रहे हैं, जिला अधिकारी के निर्देश पर 8 वीं तक के स्कूलों की छुट्टियों को 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

आदेश के उल्लंघन पर होगा कड़ा एक्शन 

राजधानी लखनऊ में घने कोहरे व शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किया है कि सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और परिषदीय समेत सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे, आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि इस आदेश को नहीं माने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब 23 जनवरी को ही खुलेंगे स्कूल 

लखनऊ के अलावा आगरा, बलिया, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और मिर्जापुर के जिला अधिकारियों ने 20 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं, 21 जनवरी को रविवार है और 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण राज्य सरकार ने छुट्टी घोषित की है इसलिए अब स्कूल 23 जनवरी को ही खुलेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews