School News : 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए राहत भरी खबर, फिर बढ़ा अवकाश, आदेश जारी, बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

school holiday

School Holiday, School Holiday News : स्कूली छात्रों के लिए फिर से स्कूलों में अवकाश को बढ़ा दिया गया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूल प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है। डीएम द्वारा इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

स्कूल में अवकाश की घोषणा

उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही की स्थिति निर्मित हुई है। भारी बारिश को देखते हुए फिलहाल 14 अगस्त तक के लिए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिलहाल उत्तराखंड को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद नैनीताल प्रशासन द्वारा बड़ा फैसला लिया गया। 11 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जिलाधिकारी की तरफ से आदेश भी जारी किया गया। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन के लिए अवकाश घोषित किया जाएगा जबकि सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों पर छुट्टी का आदेश लागू होगा। पहली कक्षा से 12वीं तक के बच्चे के लिए स्कूल में अवकाश की घोषणा की गई है।

चंपावत में भी अवकाश घोषित

वही मौसम विभाग द्वारा 12 अगस्त तक पौड़ी, नैनीताल और चंपावत समेत अन्य जिले और टिहरी में भारी बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इसके तहत चंपावत में भी आज 11 अगस्त शुक्रवार के दिन 1 से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र को भी 1 दिन के लिए बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नैनीताल में में एक दिन का अवकाश घोषित

नैनीताल के सभी पर्वतीय मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। जिसके फलस्वरुप नदी नाले, में तेज जल प्रभाव की संभावना विकसित हो गई है। जिसको देखते हुए 11 अगस्त शुक्रवार को जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी विद्यालय में 1 से 12वीं तक के शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्र में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

चंपावत जिले में से 12वीं तक के स्कूल सहित आंगनबाड़ी केंद्र में 11 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया। ऐसे में चंपावत जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे जाएंगे। हेमंत कुमार वर्मा द्वारा इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। एक दिवसीय अवकाश घोषित करते हुए कहा गया कि यदि स्थिति सही नहीं रहती है तो आगे भी अवकाश को बढ़ाया जा सकता है।

पौड़ी गढ़वाल जिले में 1 से 12वीं तक के स्कूल में अवकाश 

पौड़ी गढ़वाल जिले में 1 से 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को 11 अगस्त तक के लिए बंद रखा गया है। शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया गया है। वही अवकाश न माने की स्थिति में स्कूल प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। भारी बारिश से बहुत भारी बारिश की संभावना और भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है। इससे पहले 10 अगस्त को भी इन जिलों में स्कूल में अवकाश घोषित किया गया था।

हैदराबाद में 29 और 30 अगस्त को 2 दिन के अवकाश की घोषणा 

हैदराबाद सरकार द्वारा फैसला लिया गया स्कूल शिक्षा विभाग ने हैदराबाद की उन स्कूलों में 29 और 30 अगस्त को 2 दिन के अवकाश की घोषणा की है। जिनमें टीएसपीएससी ग्रुप 2 परीक्षा के लिए केंद्र का चुनाव किया गया है। इस मामले को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशक ए श्री देवसेना ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया। जिसमें कहा गया है कि ऐसे स्कूल, जिसे पीएसपीएससी ग्रुप 2 परीक्षा के लिए केंद्र के रूप में चुना गया है। उन स्कूलों में 29 और 30 अगस्त को अवकाश रहेंगे। बता दें तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ग्रुप दो पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें 783 पदों को भरने के उद्देश्य से कुल 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews