School Holiday: मौसम से बदला मिजाज, इस राज्य में बंद हुए स्कूल, 30 जून तक रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

28 जून से 30 जून तक विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा । भारी बारिश को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने अवकाश का आदेश जारी किया है।
school holiday

School Holiday: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है। मौसम में बदलाव को देखते हुए कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।  राज्य के इन हिस्सों में लगातार तीन दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। 30 जून के बाद पुनः विद्यालय खुलेंगे। यह संबंध में दक्षिण कन्नड़ के डिप्टी कमिश्नर मुल्लाई मुहीलान ने गुरुवार को आदेश भी जारी किया है।

जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

प्रशासन का आदेश प्राइवेट और शासकीय स्कूलों के साथ जिले के आंगनवाड़ियों पर भी लागू होगा। 28 जून से 30 जून तक विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बारिश को लेकर मछुवारों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। आमजन को नदी के किनारों और समुद्री इलाकों के निकट न जाने की सलाह दी गई है।

जनता के लिए एडवाइजरी जारी

डिप्टी कमिश्नर ने आम आदमी को किसी भी प्राकृतिक आपदा की सूचना संबंधित जानकारी अधिकारियों को देने की सलाह दी है। मानसून की शुरुआत में भारी वर्षा को लेकर प्रशासन द्वारा अन्य एहतियाती कदम भी उठाए गए हैं। भूस्खलन संदेवनशील क्षेत्रों की पहचान कर खतरे को कम करने के लिए उपाय भी लागू किए गए हैं।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बता दें कि IMD ने गुरुवार को दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, अधिकतम गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुँच सकती है। 30 जून तक तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

केरल में आज स्कूल और कॉलेज बंद 

केरल के 6 जिलों में बारिश बारिश के कारण 27 जून को स्कूल और कॉलेज बंद रहें। पथानामथिट्टा कोट्टायम, अलप्पुझा, इडुक्की, एनार्कुलम और वायनाड में शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी रही। इन जिलों में लगातार 2 दिनों तक बारिश होने के कारण कई परीक्षाओं को भी रद्द या स्थगित किया गया। यहाँ 30 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews