School News : छात्रों के लिए अच्छी खबर, मार्च में मिलेगा इतने अवकाशों का लाभ, जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday

School Holidays 2023 : 5 दिनों बाद फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और मार्च महीने की शुरूआत हो जाएगी। इस महीने में स्कूल छात्रों की परीक्षाएं चलेंगी लेकिन त्यौहारों के चलते शनिवार-रविवार के साथ अन्य छुट्टियों का भी लाभ मिलेगा। हालांकि अलग अलग राज्यों के अलग अलग त्यौहार होंगे, उस हिसाब से स्कूल बंद रहेंगे। इस लिस्ट में महीने के दूसरे शनिवार के अलावा बाकी 3 शनिवार की छुट्टियां ऑप्शनल हैं।चुंकी बहुत से स्कूल शनिवार-रविवार हफ्ते में दो दिन बंद रहते हैं।.कुछ स्कूल सिर्फ रविवार ही बंद रहते हैं।

जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

5 मार्च को रविवार होने के कारण स्कूल में छुट्टियां रहेगी। 8 मार्च को बुधवार है और उसी दिन होली का त्योहार है, ऐसे में स्कूल बंद रहेंगे।इसके बाद 11 मार्च को दूसरे शनिवार होने की वजह से कई स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। वही 12 मार्च को रविवार है। 19 मार्च को रविवार के अलावा 23 मार्च को कई स्कूलों में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर अवकाश हो सकता  है। इसके अलावा 26 मार्च को रविवार है। 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर स्कूलों को बंद रखा जाएगा। ऐसे में मार्च के महीने में बच्चों को कई दिनों तक अवकाश का लाभ मिलेगा।

मार्च में छुट्टियों की लिस्ट

  1. 03 मार्च- शनिवार
  2. 04 मार्च- रविवार
  3. 07 मार्च- होलिका दहन
  4. 08 मार्च- होली
  5. 11 मार्च- दूसरा शनिवार
  6. 12 मार्च- रविवार
  7. 18 मार्च- शनिवार
  8. 19 मार्च- रविवार
  9. 23 मार्च- शहीदी दिवस
  10. 25 मार्च- शनिवार
  11. 26 मार्च- रविवार
  12. 30 मार्च- रामनवमी
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews