School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, गर्मियों की छुट्टियों की डेट्स घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

School Re Open

School Summer Vacation 2024 : स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होते ही अब स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ना शुरू हो गई है।अप्रैल से पहले अब अलग अलग राज्यों ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है, इस दौरान एक से डेढ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। आईए जानते है किस राज्य में कब से कब रहेगा समर वेकेशन……..

जानिए किस राज्य में कब तक रहेगी स्कूल की छुट्टी

  • दिल्ली स्कूल शिक्षा निदेशालय के जारी स्कूल कैलेंडर 2024 के अनुसार, दिल्ली में इस बार समर वेकेशन 11 मई से 30 जून 2024 तक रहेगा। 28 जून से सभी शिक्षक स्कूल आएंगे।इससे पहले मार्च के महीने में 25 तारीख को होली ,29 मार्च को गुड फ्राइडे ,11 अप्रैल को ईद-उल-फितर , 17 अप्रैल को राम नवमी की, 21 अप्रैल को महावीर जयंती की भी छुट्टी रहेगी।
  • इसके अलावा मई के महीने में 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा , 17जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद) , 17 जुलाई मुहर्रम , 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस ,26 अगस्त जन्माष्टमी, 16 सितंबर ईद-ए-मिलाद के दिन , 2अक्टूबर गांधी जयंती, 12अक्टूबर दशहरा,17 अक्टूबर को वाल्मिकी जयंती ,31 अक्टूबर को दिवाली ,15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और फिर 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर स्कूल बंद रहेंगे।
  • दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ में भी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी कैलेंडर के तहत चंडीगढ़ में 23 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। जबकि क्लासेज यानि कि नए सत्र की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। हालांकि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान कुछ तारीखों पर शिक्षकों भी आना होगा।
  • मध्य प्रदेश में इस साल ग्रीमकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होकर 15 जून 2024 तक रहेगा। इसके अलावा टीचर्स के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 31 मई 2024 तक रहेंगे। यह छुट्टियां राज्य में सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों पर एक साथ लागू होगा।वही कुछ बड़े त्योहारों की हॉलिडे लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक दशहरे की छुट्टी 11 से 13 अक्टूबर 2024 के बीच, दिवाली की छुट्टियां 29 अक्टूबर से 3 नवंबर और सर्दी की छुट्टियां यानी विंटर वेकेशन 31 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 के बीच रहेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews