School Holidays : इन राज्यों में बच्चों की हुई मौज, इतने दिन की लगी छुट्टी, यहां जानें किस स्टेट में कब तक रहेगी छुट्टियां

School Holidays : तेज धूप और लू की वजह से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। दरअसल बच्चों को भी गर्मी के चलते अत्यधिक परेशानी हो रही है, तेज धूप में स्कूल से लौटते समय बच्चों को तेज तपन महसूस होती है।
school holiday

School Holidays : हाल के कई दिनों से गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस तेज धूप और लू की वजह से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। दरअसल बच्चों को भी गर्मी के चलते अत्यधिक परेशानी हो रही है, तेज धूप में स्कूल से लौटते समय बच्चों को तेज तपन महसूस होती है। हालांकि, कई राज्यों ने गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। हालांकि इस समय में आमतौर पर स्कूल बंद हो जाते हैं, लेकिन जहां स्कूल इस समय में चलते हैं वहां भी तेज धूप और गर्मी के चलते छुट्टियां घोषित करनी पड़ी है। चलिए इस खबर में जानते है कि कौन-कौन से राज्य ने कब तक के लिए छुट्टी का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश ने लिया सबसे पहले फैसला:

दरअसल मध्य प्रदेश में तेज गर्मी की वजह से बदल रहे हालात को देखते हुए, स्कूलों को 1 मई से बंद कर दिया गया था और छुट्टियां 15 जून तक घोषित की गई थीं। हालांकि अब, आने वाले समय में गर्मी के प्रभाव के आधार पर आगे के फैसले का इंतजार है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सभी राज्यों में सबसे पहले छुट्टी घोषित करने वाला राज्य है।

यूपी में कहर बरसा रही गर्मी में छात्रों को राहत:

जानकारी के अनुसार यूपी के हालात भी बेहाल है। दरअसल कई शहरों में पारा असाधारण रूप से बढ़ गया है। बात करें तो कानपुर, नोएडा, और आगरा जैसे शहरों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं इस अधिक तापमान के कारण, हीटवेव अलर्ट जारी किया गया और स्कूलों को अभी के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि छुट्टियों के बारे में बात करें तो, 19 मई से गर्मी की छुट्टियां लगनी थी, लेकिन कई स्कूलों ने पहले ही समर वैकेशन घोषित कर दिया। हालांकि अब, यूपी के स्कूल जून एंड या जुलाई के पहले हफ्ते में फिर से खुलने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह निर्णय केवल दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए हो सकता है।

दिल्ली में छात्रों की हुई मौज:

दरअसल दिल्ली में छुट्टियों का माहौल शुरू हो चुका है। 11 मई को ही स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया था। शहर में तेज गर्मी ने स्कूलों को अपने दरवाजे बंद करने पर मजबूर कर दिया। वहीं आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, अब स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे, जिससे स्टूडेंट्स को लगभग 50 दिनों की छुट्टी का आनंद लेने का मौका मिलेगा। यहां एकेडमिक कैलेंडर के तहत, दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए अलग-अलग नियम भी हो सकते हैं, जिन्हें स्कूलों के आधार पर पालन किया जाएगा।

हरियाणा ने नहीं की छुट्टियां घोषित:

इसके साथ ही हरियाणा में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव हो गया है दरअसल हरियाणा में अभी छुट्टियां घोषित नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा में अब 7 से 12 क्लासेज की टाइमिंग लागू हो रही है। गर्मी की बढ़ती तपन को देखते हुए, स्कूल के निर्देशकों ने टाइमिंग में इस प्रकार का बदलाव किया है कि छात्रों को जल्दी घर आने की सुविधा मिल सके। वहीं यह बदलाव 31 मई तक लागू रहेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews