School Holiday 2025 : नवंबर व दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, छात्रों को मिलेगा इतनी छुट्टियों का लाभ, देखें लिस्ट

अक्टूबर की तरह नवंबर दिसंबर में भी छात्रों को कई छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है।आईए जानते है साल के आखिरी दो महीने में कब कब स्कूल बंद रहेंगे....
school news

SCHOOL HOLIDAYS 2025 : स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 6 नवंबर 2025 तक बंद रहेंगे।यह आदेश केवल अनूपशहर क्षेत्र के सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। जिले के अन्य स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे।हापुड़ जिले के प्रशासन ने भी गंगा मेला के मद्देनजर सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों को 4 नवंबर 2025 को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।बिहार में 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान होने हैं ऐसे में पूरे राज्य में स्कूल बंद रहेंगे। 6 नवंबर को उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय में प्रसिद्ध नॉग्रेम डांस फेस्टिवल के मद्देनजर कई हिस्सों में स्कूल बंद रह सकते है।

नवंबर दिसंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • छात्रों को नवंबर में 7-8 छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है। इन छुट्टियों में 4 रविवार के अलावा गुरुनानक जयंती व तेग बहादुर शहीदी दिवस शामिल है।कुछ स्कूलों में शनिवार को भी आधे दिन या महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रह सकता है।
  • 5 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस के चलते पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ में स्कूल बंद रहने वाले है।
  • 9 नवंबर 2025 को उत्तराखंड स्थापना दिवस और 15 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस के साथ बिरसा मुंडा की जयंती के चलते स्कूल बंद रहने की संभावना है।
  • दिसंबर में भी क्रिसमस के अलावा 4 रविवार पड़ेंगे ।इसमें 7, 14, 21 और 28 दिसंबर को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे और 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते भी स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा दिसंबर में छात्रों को शीतकालीन अवकाश का भी लाभ मिलेगा।

School Holiday List

  1. 5 नवंबर : गुरु नानक देव जयंती
  2. 8 नवंबर : दूसरा शनिवार
  3. 9 नवंबर : रविवार
  4. 16 नवंबर : रविवार
  5. 23 नवंबर : चौथा शनिवार
  6. 23 नवंबर : रविवार
  7. 25 नवंबर : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
  8. 30 नवंबर : रविवार
  9. 7 दिसंबर- रविवार
  10. 14 दिसंबर- रविवार
  11. 21 दिसंबर- रविवार
  12. 25 दिसंबर- क्रिसमस
  13. 28 दिसंबर- रविवार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews