September School Holidays 2026: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल.. जानिए अगले महीने में कितनी मिलेंगी छुट्टियां

September School Holiday 2026: अगले महीने यानि सितंबर में रविवार के अलावा गणेश चतुर्थी व जन्माष्टमी जैसे कई त्योहारों के चलते स्कूलों में भी अवकाश रहने वाला है। आइए देखते है सितंबर में कब-कब और कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे।
school holiday

एक हफ्ते बाद सितंबर का महीना लगने वाला है और इस महीने में गणेश चतुर्थी से लेकर जन्माष्टमी जैसे त्यौहार आएंगे। कहीं जन्माष्टमी पर स्कूल बंद रहेंगे तो महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों में गणेश चतुर्थी पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

इसके अलावा अगले महीने 4 रविवार भी पड़ेंगे, हालांकि स्थानीय त्योहारों और प्रशासनिक आदेशों के आधार पर जिलों या राज्यों के अनुसार स्कूल की छुट्टियों में थोड़ा बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं सितम्बर 2026 में कौन-कौन से राष्ट्रीय अवकाश पड़ेंगे और किन-किन त्योहारों के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

  • ​4 सितम्बर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: देश के अधिकांश राज्यों (राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब और ओडिशा) में स्कूलों में सरकारी अवकाश रह सकता है।
  • 5 सितंबर शिक्षक दिवस: स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, पढ़ाई नहीं होती।
  • ​14 सितम्बर गणेश चतुर्थी: महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रह सकती है।
  • ​18 सितम्बर गौरी पूजन: महाराष्ट्र और कुछ पड़ोसी राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों अवकाश हो सकता है।
  • ​25 सितम्बर अनंत चतुर्दशी: गणेश विसर्जन के अवसर पर महाराष्ट्र तथा मध्य भारत के कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।

रविवार : 6 सितम्बर, 13 सितम्बर, 20 सितम्बर और 27 सितम्बर को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

​शनिवार: जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 12 सितम्बर और 26 सितम्बर को स्कूल बंद रहेंगे।

​राज्य-स्तरीय और क्षेत्रीय अवकाश

  • 21 सितम्बर: राजस्थान में रामदेव जयंती और तेजा दशमी, खेजड़ी शहीद दिवस तथा केरल में श्री नारायण गुरु समाधि के अवसर पर स्थानीय स्कूल बंद रहेंगे।
  • ​23 सितम्बर: हर साल शहीदी दिवस (हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहते हैं
  • ​26 सितम्बर: सिक्किम में इंद्र जात्रा और केरल में श्री नारायण गुरु जयंती की छुट्टी रहेगी।

​नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि  उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews