School Holidays 2024 : छात्रों को बड़ी राहत, फिर अवकाश की घोषणा, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

भारी बारिश के चलते कई जिलों में 13 और 14 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है, वगी सितंबर में 15 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते भी अवकाश रहेगा, ऐसे में सभी राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे।
school news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अत्यधिक वर्षा को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने आंगनबाड़ियों एवं नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में 13 व 14 सितंबर को भी बच्चों के लिए अवकाश रहेगा। वही शिवपुरी में भी 13 और 14 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

म

यूपी के कई जिलों में आज अवकाश घोषित

लगातार हो रही बारिश के चलते आगरा ,बुलंदशहर, पीलीभीत, मैनपुरी, बहराईच, सीतापुर, अमरोहा, हाथरस, हापुड़, संभल, अलीगढ़, झांसी ,कन्नौज में आज शुक्रवार को जिलाधिकारी ने 12वीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। आगरा, कासगंज में 14 सितंबर को भी अवकाश घोषित किया गया है।हरदोई कासगंज, बरेली और हमीरपुर में कक्षा एक से 8 वीं तक के सभी परिषदीय , सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त वित्तविहिन और सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश रहेगा।

राजस्थान में भी स्कूल बंद

  • राजस्थान में 13 सितंबर को रामदेव जयंती, तेजा दशमी और खेजड़ली शहीद दिवस के मौके पर राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी रहेगी।
  • बांसवाड़ा जिले में 13 सितंबर को रामदेव जयंती तेजा दशमी, 14 सितंबर को दूसरा शनिवार, 15 सितंबर को रविवार और 16 सितंबर- ईद-ए-मिलाद और 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के चलते अवकाश रहेगा।

सितंबर में भी स्कूलों की कई छुट्टियां

  • सितंबर में 15 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा, ऐसे में सभी राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे।
  • 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार है, ऐसे में कई स्कूलों में अवकाश रहता है।
  • 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
    झारखंड के धनबाद जिले में 25 सितंबर को जिउतिया, 9 अक्तूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दीपावाली और छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • बिहार में सितंबर में 17 सितंबर को अनंत चतुर्थी और 25 सितंबर को जिउतिया पर्व की स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
  • विश्वकर्मा पूजा/ अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर (मंगलवार) को है, ऐसे में इस दिन भी उत्तर प्रदेश के कुछ स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। हालांकि यह रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews